सरकार ने जारी की संदिग्ध ट्विटर अकाउन्ट्स की सूची

ऐसे में ट्विटर के हवाले से खबर आयी है कि इन अकाउन्ट्स को बन्द करने में तकनीकी समस्याएं आ रही है। इसके पहले ट्विटर ने सहयोग करने से मना कर दिया था लेकिन सुरक्षा पर सरकार के कड़े रूख के कारण ट्विटर ने कुछ एकाउन्ट्स को ब्लॉक करने के लिए हां कर दी है। सरकार ने इसके लिए 23 अगस्त की रात 12 बजे से 24 अगस्त दोपहर 12 बजे तक का वक्त दिया है।
दूसरी तरफ सरकार के इस कदम को अभिव्यक्ति की सेंसरशिप से भी जोड़ कर देखा जा रहा है। बन्द किए जाने वाले अकाउन्ट्स की सूची में कई बड़े पत्रकारों के अकाउन्ट भी शामिल हैं। पिछले दिनों कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा पूर्वोत्तर के लोगों पर हमले की अफवाहें फैलाने से पूर्वोत्तर निवासियों का बड़ी संख्या में देश के कई राज्यों से पलायन शुरू हो गया था। जांच में जो तथ्य सामने आये उनसे पता चला कि यह अफवाहें फैलाने वाली इमेज और वीडियों पाकिस्तान से अपलोड किए गये है, जिनकी पहचान कर लगभग 250 वेबसाइट्स को ब्लॉक कर दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications