अब पुलिस पुछेगी- क्‍या आप हमसे खुश हैं

Police to set up friendly relation with public
हिसार। हरियाणा पुलिस छवि सुधार की दिशा में गंभीरता से विचार कर रही है। अपने ठेठ बर्ताव के कारण हमेशा देश में अगल से पहचाने जाने वाली हरियाणा पुलिस नए एक्सपेरिमेंट से पुलिस व पब्लिक के बीच मधुर संबंध बनाने की तरफ कदम बढ़ा रही है।

इसी के चलते हिसार पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कार्य प्रणाली में सुधार करते हुए एक विशेष टैलिकॉलिंग सैंटर सैल का गठन किया गया है। यह सैल कार्यालय में प्राप्त होने वाली प्रत्येक शिकायत, जांच के बाद प्राप्त होने उपरांत शिकायतकर्ता से सम्पर्क करके यह पूछा जाएगा कि वह पुलिस द्वारा की गई जांच से संतुष्ट है अथवा नहीं, जिसकी पूर्णत: रिपोर्ट प्रतिदिन पुलिस अधीक्षक महोदय के समक्ष पेश की जाएगी।

पुलिस विभाग के प्रवक्ता ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि शिकायतों के त्वरित निपटान हेतू जिला पुलिस ने यह व्यवस्था लागू की है। इस व्यवस्था के तहत विभिन्न थानों में निपटान हेतू भेजी गई शिकायत निवारण उपरान्त पुन: इसी कॉलिंग सैंटर में आएगी।

इससे इस बात का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकेगा कि प्रति दिन कितनी शिकायतों का निपटान हो रहा है और इसके साथ-साथ इससे पुलिस कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बढेगी और पुलिस में लोगों का विश्वास और अधिक बढ़ेगा। इस टैलिकॉलिंग सैंटर सैल का गठन लोगों की सुविधा के लिए किया गया है, जो व्यक्ति पुलिस द्वारा की गई जांच से संतुष्ट नहीं होगा, यदि उसके परिवाद में अन्य किसी प्रकार की जांच/कार्यवाही की जानी शेष होगी, तो पुलिस अधीक्षक महोदय उस पर पुन: जांच के आदेश देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+