पटनायक का तबादला, सत्यपाल बने मुंबई पुलिस के नये कमिश्नर
मुंबई।
बीते 11 अगस्त को मुंबई के आजाद मैदान में हुई हिंसा की गाज आखिरकार पुलिस कमिश्नर अरुप पटनयाक पर गिर ही गई। पटनायक के तबादले की मांग को लेकर चौरतरफा हमला झेल रही महाराष्ट्र सरकार ने पटनायक का तबादला कर दिया। महाराष्ट्र के गृह मंत्री आर आर पाटिल ने बताया कि पुलिस कमिश्नर अरुप पटनायक का तबादला कर दिया गया है और अब इस पद के लिये सत्यपाल सिंह को नई तैनाती दी गई है। सीधे शब्दों में कहें तो विपक्ष के हमले को झेल रही महाराष्ट्र सरकार ने पटनायक को हटाकर सत्यपाल सिंह को मुंबई पुलिस का नया कमिश्नर बना दिया है। id="toptextpromo">प्राप्त
जानकारी के अनुसार पटनायक के तबादले की वजह आजाद मैदान हिंसा को सही ढंग से नियंत्रण न कर पाना रहा है। महाराष्ट्र के गृह मंत्रालय ने इस हफ्ते की शुरुआत में पटनायक के तबादले की सिफारिश की थी और इस बाबत एक प्रस्ताव सीएम चव्हाण को भेजा था। तबादले के बाद पटनायक को प्रमोशन देते हुए डीजी की रैंक दी गई है और वह अब महाराष्ट्र स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के एमडी का पद संभालेंगे। वहीं एक न्यूज चैनल से बातचीत में पटनायक ने कहा कि हम तो सरकारी मुलाजिम हैं, जो भी आदेश आएगा वे उसका पालन करेंगे। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>आपको
बताते चलें कि पाटिल पटनायक का तबादला चाहते थे मगर मुख्यमंत्री अशोक चौव्हाण ने इस मामले पर चुप्पी साध ली थी। वहीं दो दिन पूर्व मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने विशाल रैली निकालकर आजाद मैदान में जनसैलाब को संबोधित करते हुए पटनायक के तबादले की मांग भी की थी। उसके बाद से पटनायक के तबादले की चर्चा तेज हो गई थी।











Click it and Unblock the Notifications