कांडा समर्थकों पर हमला, भीड़ ने पोस्टर फाड़े

कुटिया में सेवकों कृष्ण सैनी, प्रेम शर्मा, सरपंच हरजिन्द्र सिंह बब्बू ने आरोप लगाया गया है कि आज बुधवार को सुबह इनेलो पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष लीलाधर सैनी के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में लोग इनेलो के झंडे लगी गाडिय़ों में सवार होकर सिरसा के विधायक गोपाल कांडा के रानियां रोड स्थित निवास और बाबा तारा कुटिया पर कब्जा करने की नीयत से पहुंचे। इन लोगों ने जबरदस्ती कुटिया परिसर व कांडा की कोठी में प्रवेश करने की कोशिश की।
कुटिया के सेवकों के विरोध और पुलिस बल के मौके पर पहुंचने से इन लोगों के मंसूबे नाकाम हो गए। अनेक जनप्रतिनिधियों ने कहा कि इस घटनाक्रम से इनेलो की नीति और नीयत उजागर हो गई है। क्योंकि इससे पहले भी महान संत बाबा भुम्मणशाह की संघरसाधां स्थित भूमि पर इनेलो शासन में इन्हीं लोगों ने कब्जा करने का प्रयास किया था जिसका देशभर की कंबोज बिरादरी ने डटकर विरोध किया। इसी प्रकार डबवाली रोड स्थित डेरा बाबा श्योराम की करोड़ों की रुपये की बेशकीमती भूमि की गिरदावरी इनेलो के खास आदमपुर निवासी एक व्यक्ति के नाम कर दी गई ताकि इस धार्मिक स्थल को हड़पा जा सके।
परन्तु इसी वर्ष सिरसा के तत्कालीन तहसीलदार राजेन्द्र सिंह गुर्जर ने बाबा श्योराम के वारिसों द्वारा गिरदावरी खाजिर करने के लिए किए गए आवेदन पर सुनवाई की। पहले हुई गिरदावरी को गैरकानूनी मानते हुए उसे खारिज कर दिया। इसके पश्चात इस व्यक्ति ने तत्कालीन एसडीएम रोशन लाल की कोर्ट में गिरदावरी बहाल करने की अपील दायर कर दी। ताकि करोड़ों रुपये की इस बेशकीमती भूमि को हड़पा जा सके।
इसी प्रकार कब्जाधारियों ने अपने शासनकाल में अनेक धार्मिक और सामाजिक कार्यों के लिए प्रयोग किए जाने वाले स्थलों को कब्जाने का प्रयास किया था। लोगों ने यह भी कहा कि तीन-चार महीने पहले इनेलो प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओमप्रकाश चौटाला ने बरनाला रोड स्थित चौटाला हाऊस में पत्रकारों के समक्ष यह कहा था कि कांडा महलनुमा कोठी जरूर बना रहा है परन्तु उसका मजा कौन लुटेगा यह वक्त बताएगा। इस दौरान ओम ठकराल, पार्षद अंग्रेज बठला, गुरदाल सैनी, प्रेम सैनी, गुलाब गुज्जर, सरपंच बाबू लाल, पूर्व सरपंच पाला सिंह, सरपंच जयंत, दरिया सिंह पचार, जयचंद कूकणा, मक्खन सिंह ख्योवाली, चेयरमैन जयसिंह कुसुम्बी, सरपंच रामानन्द, सरपंच हरभजन सिंह सहित सैकड़ों लोगों ने इनेलो पार्षद व कार्यकर्ताओं ने इनेलो के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं इस मामले में आरोपी लीलाधर सैनी से कोई बात नहीं हो पाई थी।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications