लिव-इन रिलेशन में शादी की जिद गी तो 8वीं मंजिल से फेंका

Insistence for Wedding being pushed off the balcony
दिल्ली (ब्यूरो)। लिव-इन-रिलेशन में रह रही एक महिला को आठवीं मंजिल से फेंक दिया गया। मूल रूप से सदरपुर कालोनी की गली नंबर एक निवासी ब्रह्म सिंह की बेटी श्वेता सैनी (35) ब्यूटीशियन का काम करती थी। जाहिर है आठवीं मंजिल से गिरते ही घटना स्थल पर उसकी मौत हो गई। तलाक के बाद श्वेता मुकेश के साथ रहने लगी थी। दोनों स्कूल के दिनों से एक-दूसरे को जानते थे।

पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर प्रेमी को गिरफ्तार कर लिय़ा। श्नेवता के घरवाले कह रहे है कि उसे धक्का देकर गिराया गया है। हालांकि बाद में श्वेता के प्रेमी पर हत्या के मामले में दर्ज कर दिए गए। मूल रूप से सदरपुर कालोनी की गली नंबर एक निवासी ब्रह्म सिंह की बेटी श्वेता सैनी (35) पिछले तीन माह से अपनी 10 साल की बेटी के साथ छलेरा निवासी मुकेश सैनी के साथ सेक्टर-50 के कैलाश धाम अपार्टमेंट की आठवीं मंजिल पर लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। रात अचानक श्वेता फ्लैट की बालकनी से संदिग्ध परिस्थितियों में गिर गई। जब तक उसे अपार्टमेंट के गार्ड व मुकेश अस्पताल लेकर पहुंचते उसने दम तोड़ दिया।

श्वेता की दस साल की बेटी ने पुलिस को बताया कि मां को बालकनी से धक्का दिया गया। श्वेता की दस साल की मासूम बेटी साहिबा व भतीजी दीपा का दावा है कि रात झगड़े के बाद मुकेश ने श्वेता को बालकनी में ले जाकर लटका दिया फिर छोड़ दिया। जिसके कारण वह नीचे जा गिरी और उसकी मौत हो गई। इस खुलासे के बाद परिजनों ने मुकेश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग करने लगे। बाद में पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मुकेश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को पता चला है कि श्वेता ने मुकेश से शादी करने की जिद की जिसको लेकर उनमें विवाद हुआ था। विवाद बढ़ता गया। आखिर में दोनों मारपीट करने लगे। आशंका है कि उसके बाद मुकेश ने श्वेता को धक्का दे कर गिरा दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+