किसानों के कर्ज होंगे माफ, मुकदमें लिये जायेंगे वापस: अखिलेश

राकेश टिकैत ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि मुख्यमंत्री ने किसानों को बिजली समस्या से निजात दिलाने का वादा किया है। किसानों के कर्ज माफी के अलावा आंदोलनों के दौरान किए गये मुकदमों को वापस लिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने किसानों के गन्ना बकाया भुगतान कराने और कर्जदार किसानों की वसूली प्रमाण जारी नहीं करने का भरोसा दिया है। टिकैत ने कहा कि मुख्यमंत्री यमुना एक्सप्रेस वे पर किसानों की सुविधा के लिए सर्विस लेन बनाने पर जेपी ग्रुप को छह माह में काम पूरा करने का निर्देश देंगे।
टिकैत ने कहा कि यमुना एक्सप्रेस-वे बनाने के बाद किसानों को होने वाली परेशानियों का समाधान कराने के लिए आगामी 27 अगस्त को गौतमबुद्धनगर जिले के जीकरपुर गांव में किसान महापंचायत होगी। इस पंचायत में यमुना एक्सप्रेस-वे में जिन किसानों की जमीन अधिग्रहण में गई है उन किसानों को टोल टैक्स से मुक्त रखना प्रमुख मुद्दा होगा। टिकैत ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आगामी छह अक्टूबर को सिसौली में किसान नेता चौधरी महेन्द्र सिंह टिकैत की प्रतिमा का अनावरण करेंगे












Click it and Unblock the Notifications