पलायन के कारण ट्रेन हादसे में दो की मौत

कुछ दिनों पहले उत्तर-पूर्व के लोगों पर हमले की अफवाह के कारण भारी संख्या में लोग कर्नाटक से अपने गृहराज्य वापस लौट रहे हैं। अफवाह में कहा गया था कि उत्तर-पूर्व के रहने वाले लोग रमजान से पहले तमिलनाडु, कर्नाटक, दिल्ली, महाराष्ट्र और आन्ध्रप्रदेश से चले जाय, अन्यथा उन पर हमले किये जाएंगे। इस घटना के बाद अब तक लगभग 30,000 लोग पलायन कर चुके हैं।
इस दौरान कर्नाटक के मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार ने लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया था, कर्नाटक पुलिस ने भी इस दौरान हमले की घटनाओं से इनकार किया था। सूत्रों के अनुसार यह अफवाह विदेशी ब्लॉग द्वारा फैलायी गयी थी, जिसमें पाकिस्तान का हाथ होने की आशंका जतायी गयी है। सरकार ने सुरक्षा के मद्देनज़र बल्क एसएमएस, एमएमएस और संदिग्ध 73 साइटों को बैन कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications