गीतिका सुसाइड केस: कांडा को 7 दिन की पुलिस कस्टडी

गीतिका की आत्महत्या से जुडे कई सवालों के जवाब खोजने में पुलिस लगी हुई है। पुलिस को ऐसा पता चला है कि 12 दिनों से फरारी के दौरान कांडा ने लगातार हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल किया था। अब पुलिस यह पता लगाने में लगी हुई है कि यह हेलिकॉप्टर किसका था, और इस दौरान कांडा कहां-कहां गए। गीतिका की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में यह सामने आया है कि मौत के 48 से 72 घंटे के अंदर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए गये थे।
पुलिस को ऐसी आशंका है कि शारीरिक संबंध बनाने वाला इंसान कांडा हो सकता है। पुलिस को ऐसा भी पता चला है कि कांडा इस बीच गोवा भी गया था। गौरतलब है कि गीतिका ने 5 अगस्त को दिल्ली के अशोक विहार इलाके में पंक्षे से लटक कर आत्माहत्या कर ली थी। एक सुसाईड नोट में अपने मरने का कारण गोपाल कांडा द्वारा आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया और साथ ही कहा कि नौकरी के दौरान उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया गया।
मृतक गीतिका के भाई ने बताया था कि एयरलाइंस में काम करने के बाद 2011 से पहले उसकी बहन ने एमडीएलआर ग्रुप को छोड़कर इमीरात एयरलाइंस ज्वाईन कर ली थी। इसके बाद फिर से एमडीएलआर के अधिकारियों ने भी उन्हें मैनेजमेंट में शामिल होने का प्रस्ताव रखा। दौबारा ज्वाईनिंग के बाद भी उसे मानसिक रूप से परेशान किया जाने लगा। इसके बाद उसके सब्र का बांध टूट गया। और उसने अशोक विहार में पंखे पर लटककर अपनी जान दे दी।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications