कांडा के खिलाफ भड़ास निकाल रही आम जनता

वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार राज्य के पूर्व शहरी स्थानीय निकाय राज्य मंत्री गोपाल कांडा को बचाव नहीं कर रही है,अगर दिल्ली पुलिस कांडा के मामले में हरियाणा से किसी प्रकार की मदद मांगती है तो सरकार दिल्ली पुलिस को सहयोग करेगी। मुख्यमंत्री इलैक्ट्रोनिक मीडिया के प्रश्नों का उत्तर दे रहे थे, जब उनका ध्यान कांडा के सम्बंध में विपक्षी पाटियों द्वारा जारी व्यक्तवों की ओर दिलाया गया तो श्री हुड्डा ने यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि कांडा को जांच में शामिल होना चाहिए। हुड्डा ने कहा कि कानून अपना काम करेगा। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास सरकार की आलोचना करने के सिवाय और कोई मुद्दा नहीं है।
ब्राहमण समाज के लोगों को संबोधित करते हुए श्री भारद्वाज ने गीतिका आत्महत्या कांड की कड़ी निंदा की और कहा कि इस कांड के मुख्य आरोपी गोपाल कांडा ने सिरसा ही नहीं बल्कि पूरे हरियाणा को शर्मसार किया है। उन्होंने सरकार से ब्राहमण समाज की ओर से मांग की ऐसे चरित्रहीन विधायक की सदस्यता विधानसभा से समाप्त की जाए और इसे कड़ी से कड़ी सजा दिलवाई जाए ताकि भविष्य में कोई व्यक्ति इस प्रकार का घृणित कार्य करने की हिम्मत ना कर सके।
डॉ. राधेश्याम शर्मा ने कहा कि यदि कांडा को गिरफ्तार नहीं किया गया तो ब्राहमण समाज चैन नहीं बैठेगा तथा पूरे प्रदेश में कांडा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन करेगा। उन्होंने कहा कि कांडा ने धर्म की आड़ में अधर्म किया है और जनता की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है तथा जनता ऐसे व्यक्ति को कभी माफ नहीं करेगी और उसे अपने पापों की सजा भुगतनी पड़ेगी। श्री शर्मा ने कहा कि सरकार कांडा को बचाने का प्रयास कर रही है।
उन्होंने कहा कि यदि आम आदमी इस प्रकार का घिनौना कांड करता तो वह जेल की सिंखचों के अंदर होता लेकिन कांडा को अभी तक गिरफ्तार ना करने से आम आदमी में रोष पाया जा रहा है। इस रोष प्रदर्शन में विजय पिपलवा, पटेल शर्मा, बनारसी दास शर्मा, जगदीश शर्मा, ब्रह्मनंद शर्मा, हीरा लाल शर्मा, उमेद शर्मा, योगेश शर्मा, सुरेश दड़बा, लक्ष्मीनारायण शर्मा, औम प्रकाश शर्मा नगर पार्षद, सुशील पारीक, रमाकांत भारद्वाज, संदीप शर्मा, नरेंद्र शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, संजय शर्मा, सोमदत शर्मा, तरूण शर्मा, प्रेम शर्मा, राजेंद्र शर्मा, रोशन शर्मा, मिठू राम शर्मा, विष्णु शर्मा, विनोद शर्मा, विष्णु जोशी, विनय शर्मा, सुभाष शर्मा, सुशील शर्मा, हितैष जोशी सहित बड़ी संख्या में ब्राहमण समाज के लोग शामिल थे।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications