मानेसर प्लांट के 500 कर्मचारी निलंबित, 21 से काम होगा

कंपनी के चेयरमैन आर सी भार्गव ने यह फैसला सुनाया। प्लांट खुलने पर करीब 500 आरपीएफ के जवान तैनात किये जाएंगे। बात दें कि पिछले महीने हुई हिंसा के बाद प्लांट बंद कर दिया गया था। गौरतलब है कि मारुति के कामगार जियालाल को गुरुवार को एक अदालत ने पांच दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया।
जियालाल 18 जुलाई को मारुति के मानेसर संयंत्र में हुई हिंसा का प्रमुख आरोपी है। इस दिन हुई हिंसा में एच आर हेड की जलकर मौत हो गई थी और कई वरिष्ठ अधिकारी गंभीर रूप से घायल हुए थे। इस घटना की जांच कर रही पुलिस ने अब तक कंपनी के 114 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा कि बुधवार को हरियाणा के रेवाड़ी जिले के धारूहेड़ा से गिरफ्तार करने के बाद उसे न्यायिक मजिस्ट्रेट संदीप यादव के समक्ष पेश की गई थी।
पुलिस ने कहा कि जियालाल को 18 जुलाई को अपने सुपरवाइजर रामकिशोर मांझी को उसकी कथित जातिवादी टिप्पणी पर थप्पड़ मारने के बाद निलम्बित कर दिया गया था। संयंत्र में प्रति दिन 1,200 कारों का उत्पादन होता है। हिंसा के बाद परिसर बंद है। इस हिंसा में संयंत्र के एक अधिकारी अवनीश कुमार देव की मौत हो गई थी और करीब 100 अन्य घायल हो गए थे। कम्पनी ने 21 जुलाई को संयंत्र में तालाबंदी की घोषणा की थी।












Click it and Unblock the Notifications