पाकिस्‍तान के कामरा एयरबेस पर आतंकी हमला, 8 मरे

Gunmen attack Pakistan air force base, 8 dead
इस्‍लाबाद। आधुनिक हथियारों से लैस और आत्‍मघाती जैकेट पहने आतंकवादियों ने पाकिस्‍तान के पंजाब राज्‍य स्थित कामरा एयर बेस पर रात करीब दो बजे हमला बोल दिया। हमले के बाद से लेकर आज सुबह 7 बजे तक पाक सेना के कमांडो और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चली। हांलाकि ऑपरेशन अब बंद हो गया है और सर्च ऑपरेशन जारी है। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार हमलावरों में से अबतक 8 आतंकियों की लाशें बरामद की जा चुकी है। इन सभी आतंकियों ने विस्‍फोटक वाले जैकेट पहने थे जिससे साफ जाहिर है कि ये एक फिदायीन हमला था। इस हमले के बाद से पूरे पाकिस्‍तान में दहशत का माहौल है। हमले के बाद से आतंकी बेस के अंदर दाखिल हो गये। मालूम हो कि यह एयर बेस पाकिस्‍तान का सबसे महत्‍वपूर्ण एयर बेस माना जाता है।

वहीं जानकारी यह भी मिली है कि कुछ आतंकवादियों ने पाकिस्‍तानी सैनिकों की वर्दी पहनी थी। एक्सप्रेस न्यूज के मुताबिक सेना की जवाबी कार्रवाई में 8 आतंकियों को मार गिराया गया। हालांकि मुठभेड़ के दौरान 2 सुरक्षाकर्मियों की भी मौत हो गई जबकि एक कमांडर के घायल होने की खबर है। पाकिस्तानी न्यूज चैनलों के मुताबिक पाकिस्तान में इन दिनों आजादी की सालगिरह को लेकर हाई अलर्ट है। फिदायीन हमले के बाद पाकिस्तान एयरफोर्स ने आर्मी से मदद मांगी जिसके बाद रावलपिंडी बेस से सुरक्षाबलों को रवाना कर दिया गया।

गौरतलब है कि कामरा में पाकिस्तान वायुसेना का प्रमुख हवाई अड्डा है जहां पर जेएफ-17 लड़ाकू विमान पाकिस्तान एरोनाटिकल काम्पलेक्स में बनाए जाते हैं। ये पाकिस्तान की सरकार और चीन की चेंगदू एयरक्राफ्ट इंडस्ट्री कारपोरेशन की संयुक्त परियोजना है। एहतियात के तौर पर पूरे इलाके को सुरक्षा बलों और वायुसेना ने घेर लिया है। इंटर-सर्विस पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने बताया कि पीएएफ के अनुरोध पर घटना स्थल पर सेना के कमांडो भी भेजे गए है। पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी व प्रधानमंत्री राजा परवेज अशरफ ने वक्तव्य जारी कर हमले की कड़ी निंदा की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+