कांग्रेस के किसी भी सांसद को अगले लोकसभा चुनाव में न जीतने देंगे: रामदेव

ramdev
नई दिल्‍ली। रामलीला मैदान पर बाबा रामदेव का आन्‍दोलन कांग्रेस सरकार के खिलाफ एक मंच बन गया है। इस मंच से कई बड़े नेताओं ने कांग्रेस को कठघरे में खड़ा किया। देश के वरिष्‍ठ वकील राम जेठमलानी ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा है कि इस सरकार में कई ऐसे मंत्री हैं जिनका काला धन विदेशी बैंकों में हैं। उन्‍होनें राहुल गांधी का भी धन विदेशी बैंकों में होने की बात कही।

बाबा रामदेव ने आन्‍दोलन के अन्तिम दिन कहा कि कांग्रेस सबसे भ्रष्‍ट सरकार है। हम इस सरकार के किसी भी सांसद को 2014 का लोकसभा चुनाव नहीं जीतने देंगे। उन्‍होने यह भी कहा कि सरकार का रिमोट कंट्रोल सोनिया गांधी के हाथ में है, वह जो भी कहती है। वह सबको करना पड़ता है। काला धन, महंगाई और भ्रष्‍टाचार के लिए कांग्रेस सरकार ही जिम्‍मेदार है। यह सरकार जनता का विश्‍वास खो चुकी है। रामदेव ने आन्‍दोलन के सफल होने की बात भी कही और कहा पूरे देश में आन्‍दोलन को व्‍यापक समर्थन मिला है। उन्‍होंने कहा कि हम एक अलग देश की मांग नहीं कर रहे हैं बल्कि देश का हक मांग रहे हैं। कांग्रेस के राज में गरीब और गरीब हुआ है। प्रधानमंत्री को जवाब देना होगा कि उन्‍होने काले धन और भ्रष्‍टाचार पर क्‍या कार्यवाही की। अगर वह जवाब न देंगे तो वह भी उतने ही गुनहगार हैं जितना कि एक भ्रष्‍टाचार करने वाला व्‍यक्ति होता है। हम चाहते तो पीएम को लाल किले पर झंडा फहराने से रोक सकते थे। रामदेव ने चुटकी लेते हुए कहा कि वह सरदार है लेकिन असरदार नहीं हैं। कांग्रेस ने शहीदों का अपमान किया है, अगर प्रधानमंत्री शहीदों का सम्‍मान करते हैं तो उन्‍हें जवाब देना ही होगा।

इस आन्‍दोलन पर कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने कहा कि वो इस मुद्दे पर कुछ नहीं बोलेंगे, उनके पास रामदेव से ज्‍यादा गंभीर मुद्दे हैं। वहीं काग्रेस प्रवक्‍ता मनीष तिवारी ने कहा कि काला धन के मसले पर सरकार कदम उठा चुकी है। ऐसा कहना कि सरकार कुछ नहीं कर रही है, उचित नहीं है। यूपीए-2 की सरकार ने काले धन, चाहे वो देश में हो या बाहर, को सामने लाने के लिए सबसे अधिक कार्यवाही की है। मनीष तिवारी ने रामदेव के आन्‍दोलन में नितिन गडकरी की मौजूदगी पर कहा है कि जो कल आन्‍दोलन में शामिल हुए , उन्‍हें यह समझना चाहिए कि दूसरों की बैसाखियों के सहारे सियासत नहीं होती बल्कि इसके लिए खुद के कंधे मजबूत करने होते हैं। काले धन पर जितनी कार्यवाही पिछले तीन सालों में हुई उतनी कभी नहीं हुई। एनडीए नेताओं को दूसरों पर आरोप लगाने से पहले अपने गिरेबान में देखना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+