बच्‍चों के हाथ से जूस पीकर रामदेव ने तोड़ा दिया अनशन

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। विदेशों में रखे कालेधन को देश वापस लाने और भ्रष्‍टाचार को जड़ से खत्‍म करने की मांग को लेकर 5 दिनों से अनशन पर बैठे योग गुरु बाबा रामदेव ने आज 12 बजे अपना अनशन तोड़ दिया। बाबा रामदेव ने बच्‍चों के हाथ से नीबू पानी का जूस ग्रहण किया और फिर अंबेडर स्‍टेडियम से लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अनशन भले ही समाप्‍त हो रहा है मगर आंदोलन जारी रहेगा।

बाबा रामदेव ने स्‍टेडियम में समर्थकों को संबोधित करते हुए स्‍टेडियम खाली करने का भी संकेत दे दिया। बाबा रामदेव ने अपने समर्थकों से कहा कि अनशन का सरकार पर कोई असर नहीं पड़ता इसलिए अब खा- पीकर भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई करेंगे।

बाबा रामदेव ने अनशन तोड़ने से पहले समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव से पहले बताएंगे किसे देना है वोट। रामदेव ने कहा कि सारा हिंदुस्तान एक तरफ और भ्रष्ट पार्टी एक तरफ। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर हमला बोलते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि प्रधानमंत्री तो रोबोट की तरह हैं।

वो सरदार जरुर है मगर असरदार नहीं। सूत्रों से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार अनशन तोड़ने के बाद बाबा रामदेव का हरिद्वार जाने का प्‍लान है और वहीं से वो आगे की रणनीति का ऐलान करेंगे। बाबा रामदेव का कहना है कि इस बार उनका जो ऐलान होगा वो सरकार को हिला कर रख देगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+