भारी बारिश से चीन की दीवार हुई क्षतिग्रस्‍त

wall of china
बीजिंग। बाढ़ सिर्फ भारत की ही समस्‍या नहीं है बल्कि दुनिया के कई देश इन दिनों भारी बारिश और बाढ़ जैसी समस्‍याओं का सामना कर रहे हैं। बाढ़ के कारण चीन की दीवार का एक हिस्‍सा क्षतिग्रस्‍त हो गया है।

चीन की समाचार एजेन्‍सी शिन्‍हुआ के मुताबिक पिछले कई दिनों से हो रही लगातार वर्षा के कारण चीन की दीवार का हीबी प्रान्‍त में स्थित हिस्‍सा टूट गया था जिसकी मरम्‍मत का कार्य अभी जारी है।

विशेषज्ञों का कहना है कि यह 36 मीटर का हिस्‍सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्‍त हो गया है और तेज लहरों के बार-बार टकराने से आसपास का हिस्‍सा भी कमज़ोर हो गया है। चीन की यह दीवार विश्‍व भर में आकर्षण का केन्‍द्र है और हर साल दुनिया भर से पर्यटक इसे देखने के लिए आते हैं। ऐसे में आर्थिक रूप से भी यह चीन के लिए महत्‍वपूर्ण है।

चीन की इस दीवार का निर्माण मिंग राजवंश में (1368-1644) करवाया गया था।

वर्षा के मौसम में चीन में बाढ़ एक बड़ी समस्‍या है। पिछले महीने बीजिंग में 60 वर्षों में हुई सबसे ज्‍यादा बारिश से भारी तबाही हुई जिसमें लगभग 79 लोग मारे गये थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+