बाबा रामदेव ने तुड़वाया रोजा, अब मनाएंगे जन्माष्टमी

बाबा रामदेव के अनशन पर खतरा भी मंडरा रहा है। इंटेलीजेंस ब्यूरो ने एक रिपोर्ट के द्वारा गृह मंत्रालय को बताया कि रामलीला मैदान में जिस तादाद में लोग इक्टठा है, उस हिसाब से वहां सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं है। इस रिपोर्ट के द्वारा वहां की सुरक्षा बढ़ाये जाने की बात कही गयी है। इस समय रामलीला मैदान में 500 जवान तैनात किये गये है।
रामलीला मैदान में महापुरूषों के साथ बालकृष्ण की फोटो लगाने पर भी बाबा का विरोध हो रहा है। संतों ने बाबा के इस कदम को शहीदों का अपमान बताया है, और कहा कि इसके लिए रामदेव को सजा मिलेगी। सजा के तौर पर बाबा को महाकुंभ मेले में नहीं घुसने दिया जाएगा। आज रामलीला मैदान में हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ जुट रही है। चूंकि आज जन्माष्टमी की छुट्टी है, इसलिए संख्या बढ़ने की उम्मीद है।
जनता को संबोधित करते हुए बाबा ने कहा था कि जनता की तरफ से कहना चाहूंगा की सेना को ईमानदार होना चाहिए, अगर सेना ईमानदार नहीं होगी तो हमारी सीमाओं की सुरक्षा कौन करेगा। अगर सीमाओं की सुरक्षा नहीं होगी तो देश की रक्षा कैसे हो पाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार कहती है कि लोगों को ईमानदार होना चाहिए, बाबा जी को ईमानदार होना चाहिए। अगर हम कहते है कि सरकार को इमानदार होना चाहिए तो सरकार में खलबली मच जाती है।












Click it and Unblock the Notifications