हरियाणा ने केंद्र से मांगे 4050 करोड़ रुपए

हुड्डा ने बताया कि दोनों मंत्रियों ने उन्हें राज्य सरकार की मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया है। हुड्डा ने कहा कि बैठक के दौरान जयराम रमेश ने हरियाणा को पेयजल प्रयोजन और जल-संभर प्रबंधन के लिए 230 करोड़ रुपये की घोषणा की है। इसके अलावा, उन्होंने मनरेगा के अंतर्गत 30 प्रतिशत अतिरिक्त बजट देने की भी घोषणा की है। हुड्डा ने कहा कि अब तक हरियाणा में वर्षा की स्थिति देश में सबसे गंभीर है और राज्य में इस साल हुई वर्षा पिछले दस सालों के मुकाबले सबसे कम है।
हरियाणा कम वर्षा वाले राज्यों में सबसे प्रभावित राज्य है, जहां 70 प्रतिशत तक कम वर्षा हुई है और इसके कारण फसलों की कम बुवाई के साथ-साथ फसलों का अतिरिक्त खर्च भी बढ़ा है। किसानों और राज्य के समक्ष मौजूदा फसलों के बचाना एक बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा कि सूखा जैसी स्थिति में अतिरिक्त देखभाल और खर्च करके फसलों को बचाए रखने का पूरा श्रेय किसानों को जाता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जयराम रमेश ने पेयजल आपूर्ति के लिए 160 करोड़ रुपये देने के लिए आश्वासन दिया है, जिसमें से 115 करोड़ रुपये तुरंत प्रभाव से जारी कर दिये है। केन्द्रीय मंत्री ने रेगिस्तान विकास कार्यक्रमों में जल-संभर प्रबंधन के लिए 70 करोड़ रुपये देने का भी आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री श्री जयराम रमेश ने मनरेगा के लिए 30 प्रतिशत अतिरिक्त बजट की घोषणा की है।












Click it and Unblock the Notifications