कांडा की गिरफ्तारी की मांग पर कल सिरसा बंद

सिरसा में छापामारी जारी
पूर्व मंत्री गोपाल कांडा की गिरफ्तारी के लिए सिरसा पहुंची दिल्ली पुलिस ने दूसरे दिन भी रात्रि को छापामारी अभियान जारी रखा। देर रात्रि एसीपी शलेन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में पहुंची एक टीम ने गोपाल कांडा के महल, एमडीके इंट्रनेशनल स्कूल सहित अन्य स्थानों पर दबीश दी। वहीं सूत्रों के मुताबिक पहले दिन दिल्ली से आई 6 सदस्यीय टीम भी सिरसा में गोपाल कांडा के ठिकानों पर निगाह रखे हुए है। दिल्ली पुलिस ने बीते दिन गोपाल कांडा की मां से भी पूछताछ की थी।
कांडा के समर्थकों ने की मीडिया कर्मियों से बदसलूकी
गीतिका शर्मा आत्महत्या प्रकरण में कवरेज करने के लिए रानियां रोड स्थित बाबा तारा कुटिया व कांडा महल के पास पहुंचे मीडिया कर्मियों से कांडा समर्थकों ने कवरेज न करने को लेकर बदसलूकी करनी शुरू कर दी। एक कांडा समर्थक ने तो अश£ीलता की हद पार करते हुए मीडिया कर्मियों को गालियां देनी भी शुरू कर दी तथा उन्हें पीटने की भी धमकी दी। कवरेज के लिए आए एनडी टीवी की टीम के साथ बदसलूकी खबर पाकर सिरसा के मीडियाकर्मी भी वहां पहुंचे और मामले को निपटाया।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications