सोमवार को रोहिणी कोर्ट में सरंडर करेंगे गोपाल कांडा

गोविंद कांडा ने फोन पर बातचीत में बताया कि उनके भाई व मुख्य आरोपी गोपाल कांडा कानून से भाग नहीं रहे हैं, बल्कि खुद को बेगुनाह साबित करने के लिये सबूत इकठ्ठा कर रहे हैं। गोविंद के मुताबिक गोपाल कांडा दिल्ली की रोहिणी अदालत में आपने वकील के साथ पहुंचेंगे और आत्मसमर्पण कर देंगे। उस दौरान वे अदालत से जमानत की दरख्वास्त भी करेंगे। हालांकि अदालत ने कांडा की पहली दरख्वास्त खारिज कर दी है।
कांडा के समर्थकों ने किया विरोध
उधर सिरसा में पूर्व गृहराज्यमंत्री के खिलाफ दिल्ली पुलिस द्वारा दर्ज किए गए मुकद्दमें और जांच के तरीके के खिलाफ शहरवासियों ने रोष जताया। सिरसा में हजारों की संख्या में शहरवासी गोपाल कांडा के हिसारिया बाजार स्थित कैंप कार्यालय में एकत्रित हुए। नगर में रोष मार्च निकाला गया। दिल्ली पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की गई।
रोष मार्च में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं। इसके अलावा सिरसा के ग्रामीण क्षेत्रों से भी काफी संख्या में लोग रोष मार्च में भाग लेने पहुंचे। शहरवासियों ने दिल्ली पुलिस की जांच पर संदेह जताते हुए जांच के तरीके पर अंगुली उठाई। गोपाल कांडा के समर्थन में शहर के हिसारिया बाजार, रोड़ी बाजार, सूरतगढिय़ा बाजार, सदर बाजार सहित अन्य बाजारों में रोष निकाला गया।
उपायुक्त डा. जे. गणेशन को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भी सिरसा शहर के लोगों की ओर से मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन कृष्ण सैनी, अग्रवाल सभा के प्रधान भागीरथ गुप्ता, आढ़तियान एसोसिएशन के प्रधान सुरेन्द्र मिंचनाबादवाले, अग्रवाल सेवा सदन के प्रधान सज्जन केडिया, गोपाल सर्राफ, वरिष्ठ नेता प्रेम शर्मा, जयसिंह कुसुम्बी, राजू लाडवाल, सैनी समाज सभा ट्रस्ट के उपप्रधान नरेश सैनी, हरियाणा प्रदेश व्यापार मण्डल के जिला प्रधान हीरा लाल शर्मा, स्वर्णकार सभा के बलबीर सोनी, सुनील सर्राफ, मनोहर लूथरा, महेन्द्र सेठी, राजेन्द्र जिंदल, सरपंच बाबू लाल, जयचंद कूकना, रतन जमालिया, महिला नेत्री पुष्पा , सीमा रानी, नितिन सेठी, महेन्द्र सैनी इत्यादि ने सौंपा।
ज्ञापन में राष्ट्रपति से मांग की गई कि इस मामले में निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। पूरे मामले को राजनीतिक साजिश और दर्ज किए गए मामले को दुर्भावनापूर्ण जताते हुए शहर के लोगों ने मांग की कि मामले में सभी तथ्यों को सामने लाया जाना चाहिए। लोगों का कहना था कि गोपाल कांडा के बढ़ते राजनीतिक दल और समाजसेवी छवि को धूमिल करने की कोशिश में दिल्ली पुलिस दबावपूर्ण कार्रवाई कर रही है। गोपाल कांडा के खिलाफ दर्ज मुकद्दमें के विरोध में सिरसा बंद भी रखा गया। विभिन्न बाजारों में दुकानें बंद रहीं। लोगों ने इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications