चित्रकूट में डकैतों का राज कायम, किया नरसंहार

अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट प्रेमचंद्र ने बताया कि गुरुवार मारकुडी क्षेत्र के डोडा गांव में असलहाधारी डकैतों ने पूर्व ग्राम प्रधान दुर्गा के घर धावा बोल दिया। घर में घुसते ही असलहाधारी बदमाशों ने तबड़तोड़ गोलियां चलना शुरू कर दी।
सुबह के समय सभी लोग सो रहे थे। डोडा गांव पल भर में गोलियों की आवाज से गुंज उठा। ग्रामीण इससे पहले कुछ समझ पाते बदमाशों ने घर में सो रहे 9 लोगों को गोलियों से उड़ा दिया, गोलियां चलाने के बाद डकैद वहां से भाग खड़े हुए। गांव वाले जब मौके पर पहुंचे तो एक साथ 9 लोगों को घायल देख पूरे गांव में हड़क प मच गया।
गोली लगने से मौके पर ही पूर्व ग्राम प्रधान दुर्गा सहित तीन लोगों की मौत हो चुकी थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में घायल 6 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान दो अन्य लोगों की भी मौत हो गयी।
डोडा गांव में इस नरसंहार की सूचना पाकर पुलिस और प्रशासन के आलाधिकारी भी मौके पर पहुंच गये। छानबीन के बाद पुलिस ने हमले में मारे गये लोगों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस हमले के पीछे बलखडिया गिरोह का हाथ बता रही है। गिरोह के सरगना बलखडिया पर ढाई लाख रुपये का ईनाम घोषित है। हत्या के पीछे पुरानी रंजिश बतायी जा रही है। इस घटना के बाद से पुरे गांव में दहशत का माहौल है। इतिहात के तौर पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications