अखिलेश से छात्र ने पूछा- कब मिलेगा लैपटॉप, एसटीएफ ने पकड़ा

दोनो युवक कक्षा 11वीं के छात्र हैं। अखिलेश को एसएमएस भेजने से पहले दोनो युवकों ने अपने अध्यापक इसके बारे में पूछताछ की थी। शिक्षक से जब उन्हें इस बात की सही जानकारी नहीं मिली तो उन्होंने कहीं से मुख्यमंत्री का मोबाइल नंबर हासिल कर सीधे एसएमएस भेजकर अपनी बात उन तक पहुंचाई। पुलिस की मानें तो जब उन्हें कोई जवाब नहीं मिला तो उन्होंने सीएम को फोन कर दिया और लैपटॉप के साथ साथ बिजली आदि के बारे में भी उल्टी सीधी बातें पूछ लीं।
इसके बाद उनका नंबर सर्विलांस पर लगा दिया गया। पता लगने के बाद लखनऊ एसटीएफ ने दोनों किशोरों को उठा लिया। पूछताछ में पकडे़ गए किशोरों ने बचपने में मैसेज और फोन करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने बताया कि जब घटना के बावत पूछा गया तो उन्होंने कुछ बताने से इन्कार कर दिया। एसटीएफ ने पूछताछ के बाद दोनों छात्रों को छोड़ दिया। मालूम हो कि इससे पहले भी ऐसी कई वारदातें हो चुकी है। पूर्व सीएम मायावती को भी फोन पर बिजली के वाबत फोन करने वाले को लखनऊ पुलिस ने गिरफ्तार किया था।












Click it and Unblock the Notifications