गुरुद्वारे में हमलावर का मकसद पता नहीं कर पायी एफबीआई

गुरूद्वारा में गोलीबारी कर 6 लोगों की हत्या कर देने वाले की वेड माइकल पेज नामक व्यक्ति के रूप में पहचान हुई है। एफबीआई की स्पेशल एजेन्ट टेरेसा कार्लसन ने कहा है कि इस पूरे नरसंहार का जिम्मेदार व्यक्ति वेड माइकल पेज ही था, जो कि एक पूर्व सैनिक था।
ऐसा कहा जा रहा है वेड इसके पहले किसी अपराध में शामिल नहीं था। गुरूद्वारा मे ही रहने वाले लोगों कहना है कि उसे पहले कभी भी यहां नहीं देखा गया था।
एफबीआई का कहना है कि रंगभेद का समर्थन करने वालों से उसका सम्बन्ध होने के कारण हमने इस घटना की जांच जारी रखी है। एफबीआई ने माइकल पेज की महिला मित्र को भी गिरफ्तार कर लिया है जो पेज से अलग होने के बाद यहां रह रही थी। हालांकि अधिकारियों का मानना है कि उसका इस घटना से कोई सम्बन्ध नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications