पाकिस्‍तान कर रहा है भारत पर परमाणु हमले की तैयारी

Pak swelling nuclear arsenal to counter India
वाशिंगटन। अमेरिकी कांग्रेस रिपोर्ट ने दावा किया है कि पाकिस्‍तान अपने परमाणु हथियारों के उत्‍पादन को काफी तेजी से बढ़ा रहा है, और उसकी गुणवक्‍त्‍ता पर उसने विशेष ध्‍यान दिया है। यह सुधार वह भारत को लक्ष्‍य बनाकर कर रहा है। यह रिपोर्ट अमेरिकी कानून निर्माताओं के लिए कांग्रेसनल रिसर्च सर्विस ने बनाई है। इस रिपोर्ट के अनुसार पाक का यह कदम भारत सहित अन्‍य देशों के लिए बड़ा खतरा है।

कांगेसनल रिसर्च सर्विस (सीआरएस) के अनुसार पाक भारत को लक्ष्‍य बनाकर परमाणु कार्यक्रम मुख्‍य रूप से बढा रहा है। वह परमाणु हथियारों को ढ़ोकर ले जाने वाले वाहनों की संख्‍या भी बढ़ा रहा है। इस्‍लामाबाद परमाणु हथियारों के लिए अपने अभियानों को और तेज कर रहा है। इस रिपोर्ट के द्वारा भारत ने हमेशा से ही कहा है कि उसे न्‍यूनतज प्रतिरोधक क्षमता की जरूरत है, लेकिन उसने कभी अपनी प्रतिरोधक क्षमता को पूरी तरह से परिभाषित नहीं किया है।

रिपोर्ट के अनुसार भारत व्‍यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि (सीटीबीटी) पर हस्‍ताक्षर से भी इंकार कर दिया था। पाकिस्‍तान ऐसा दिखाने की कोशीश कर रहा है कि वह भारत से डरा हुआ है और इस कारण वह परमाणु क्षमता बढ़ा रहा है। पाकिस्‍तानी अधिकारी ऐसा कह चुके है कि भारत अपने परमाणु क्षमता में वृद्धि कर रहा है, जिसके कारण पाकिस्‍तान को भी अपनी क्षमता बढ़ानी पड़ेगी।

23 जुलाई को सीआरएस ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि पाक के परमाणु हथियार के जखीरे में लगभग 90-110 परमाणविक मुखास्‍त्र है। उसने ऐसा भी कहा है कि जखीरा और भी बड़ा हो सकता है। इस्‍लामाबाद ने कभी अपने परमाणु हथियारों के कार्यक्रम के बारे में विस्‍तृत जानकारी नहीं दी। अब ऐसे में भारत को सतर्क होकर अपने परमाणु अभियान में भी तेजी लानी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+