अभी तक कांडा के खिलाफ नहीं मिले सबूत

सुसाइड नोट में गीतिका ने कांडा और एमडीएलआर की अधिकारी अरुणा चड्ढा पर उसे परेशान करने का आरोप लगाया है। परिवार ने मामले की सीबीआई जांच कराने को कहा है और वह चाहता है कि पूर्व मंत्री की जल्द गिरफ्तारी हो।
पुलिस उपायुक्त (उत्तर पश्चिम) पी करूणाकरण ने संवाददाताओं से कहा, ''हमने चडढा और एक अन्य सहयोगी अंकित अहलुवालिया को जांच में शामिल होने के लिए नोटिस जारी किया है। अहलुवालिया का नाम जांच के दौरान सामने आया है।' पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर कांडा और चड्ढा के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।
यह पूछे जाने पर कि क्या वे कांडा को नोटिस नहीं जारी कर रहे, करूणाकरण ने कहा, ''अभी तक कोई सबूत नहीं है। जब सबूत सामने आयेंगे, हमें जो करना है, करेंगे।' यह पूछे जाने पर कि पुलिस पूर्व मंत्री को गिरफ्तार क्यों नहीं कर रही, ''हम यह नहीं कह सकते और जब भी सबूत होंगे, हम जरूरत के अनुसार कार्रवाई करेंगे।' उन्होंने कहा कि एकत्र किये गये सबूत और सुसाइड नोट के आधार पर जांच जारी है। सुसाइड नोट रविवार को मौके से बरामद किया गया।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि गीतिका का मोबाइल फोन, लैपटाप और कुछ अन्य वस्तुएं बरामद की गयी हैं। इसके अलावा पीडि़ता के परिवार को सुरक्षा मुहैया करायी गयी है। पुलिस पोस्ट मार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। गीतिका के भाई अंकित ने कहा कि उन्हें न्याय चाहिए और वे मामले की सीबीआई से जांच कराना चाहते हैं। अंकित ने संवाददाताओं से कहा, ''मेरी बहन ने रविवार रात सवा एक बजे मुझे फोन करके कहा कि कांडा और चड्ढा उसे पागल बना देंगे। उसने बस यही लाइन कही। वह इस बात को लेकर भयभीत थी कि कांडा उसे नुकसान पहुंचायेगा।'
उन्होंने आरोप लगाया कि कांडा चाहता था कि गीतिका एक बांड पर हस्ताक्षर करे। इसके जरिये उसे अपने एमबीए के लिए स्पांसरशिप मिल जायेगी लेकिन उसे कंपनी में बिना वेतन के काम करना होगा। अंकित ने आरोप लगाया, ''मेरी बहन ने बांड पर हस्ताक्षर नहीं किये। कांडा और चड्ढा उस पर दस्तावेज पर हस्ताक्षर के लिए दबाव बना रहे थे।'
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications