शक पैदा कर रहे हैं गीतिका के दो सुसाइड नोट

मुझे मेल करना ही नहीं आता
यह पूछने पर कि गीतिका के लैपटाप और आईपैड में आपको ई-मेल किए जाने की बात कही जा रही है, कांडा ने कहा, मुझे तो मेल ही करना नहीं आता। मेरा लैपटाप और मेरा मोबाइल स्टाफ के पास रहता है और स्टाफ के लोग ही उससे मेल आदि करते रहते हैं। मेरा दो महीने से गीतिका से कोई संपर्क नहीं है। यह बात मेरे मोबाइल फोन के रिकार्ड से पता चल जाएगी। एक सवाल के जवाब में कांडा ने कहा मैंने कोई भरोसा नहीं तोड़ा। एमडीएलआर एयरलाईंस तो दो साल पहले बंद हो चुकी थी, लेकिन ग्राउंड का काम अरूण चड्ढा और गीतिका देख रही थीं।
गोपाल कांडा ने कहा यह क्या हो रहा है, मुझे खुद समझ नहीं आ रहा। आजकल के बच्चे बड़ा पद मांगते हैं, लेकिन मैं वह पोस्ट तो नहीं दे सकता। यह पूछने पर कि सुसाइड नोट में गीतिका ने आपके एक लड़की से संबंधों और उससे पैदा हुए एक बच्चे का जिक्र किया है और विपक्ष के नेता ओम प्रकाश चौटाला ने आपका डीएनए टेस्ट कराने की मांग की है, कांडा ने कहा-यह आरोप निराधार है।
सिरसा के निर्दलीय विधायक गोपाल कांडा ने कहा, 'मेरे उस युवती, गीतिका शर्मा से घरेलू संबंध थे। मुझे समझ नहीं आ रहा कि उसने ऐसा क्यों किया? मेरे अलावा जिस अरुणा चडढा नामक लड़की का नाम वह सुसाइड नोट में लिखकर गई है, वह तो उसकी सबसे अच्छी सहेली थी। मैं इस बात से हैरान हूं कि उस लड़की ने ऐसा क्यों किया।'
कांडा ने कहा कि वह हर जांच के लिए तैयार है। उन्होंने इस्तीफा इसीलिए दिया है ताकि जांच प्रभावित न हो। सुसाइड नोट में गीतिका कोई विशेष बात लिखकर नहीं गई। उसने सिर्फ मानसिक तनाव की बात कही है। कांडा ने बताया कि इस्तीफा देने के बाद उन्होंने सरकारी गाड़ी व सुरक्षा गार्ड वापस कर दिए हैं।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications