उपराष्‍ट्रपति चुनाव: सचिन और रेखा ने किया मतदान

Vice President Polls: Sachin, rekha cast their votes
नई दिल्‍ली। देश के 14वें उपराष्‍ट्रपति के लिए मतदान की प्रक्रिया में नेताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सूत्रों के अनुसार राज्‍यसभा के नव मनोनीत सदस्‍य मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और अनुभवी अभिनेत्री रेखा ने भी वोट डाला। उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान सुबह दस बजे शुरू हुआ। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी मतदान करने के लिए एक साथ पहुंचे।

भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज ने भी मतदान किया। शुरूआती मतदाताओं में कांग्रेस की प्रिया दत्त, अभिषेक मनु सिंघवी और केन्द्रीय मंत्री वी नारायणसामी प्रमुख थे। इसके साथ ही अरुण जेटली, मुरली मनोहर जोशी, बसपा सुप्रीमो मायावती और सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव दोपहर से पहले वोट डालने वालों में शामिल हैं। मौजूदा उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के चुनाव एजेंट और सीनियर वकील प्रवीण पारेख ने बताया कि अब तक करीब 600 मतदाताओं ने वोट डाल दिए हैं।

देश के 14वें उपराष्ट्रपति के निर्वाचन में लोकसभा और राज्यसभा के कुल 788 सांसद मतदान के लिए योग्य हैं। मतदान शाम पांच बजे तक चलेगा और मतगणना शाम छह बजे शुरू होगी। उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए संसद भवन की पहली मंजिल पर कमरा नम्बर 63 में मतदान का काम चल रहा है। लोकसभा के महासचिव टी के विश्वनाथन इस चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी बनाये गये हैं।

संप्रग के प्रबंधकों को विश्वास है कि 75 वर्षीय अंसारी को तकरीबन 500 मत मिलेंगे। लोकसभा में कांग्रेस के 204 और राज्यसभा में 71 सदस्य हैं। संप्रग के घटक तृणमूल कांग्रेस के लोकसभा में 19 सांसद हैं जबकि राज्यसभा में नौ सांसद हैं, द्रमुक के लोकसभा में 18 और राज्यसभा में सात सदस्य हैं, राकांपा के लोकसभा में नौ और राज्यसभा में सात सदस्य हैं। रालोद के लोकसभा में पांच सदस्य हैं। नेशनल कांफ्रेंस के लोकसभा में तीन और राज्यसभा में दो सदस्य हैं। इसके अलावा लोकसभा में सपा के 22 सदस्य और राज्यसभा में नौ सदस्य हैं।

बसपा के लोकसभा में 21 सदस्य और राज्यसभा में 15 सदस्य हैं। दोनों दल अंसारी का समर्थन कर रहे हैं। उनका समर्थन वामपंथी मोर्चा भी कर रहा है जिनके संसद के दोनों सदनों में 38 सदस्य हैं। शुरूआती दो घंटे के अंदर मतदान करने वालों में राजग उम्मीदवार जसवंत सिंह भी शामिल थे। जसवंत सिंह को राजग के सभी दलों का समर्थन हासिल है जबकि राष्ट्रपति चुनाव में जद यू और शिवसेना ने प्रणव मुखर्जी का समर्थन किया था।

लोकसभा में भाजपा के 114 सदस्य हैं और राज्यसभा में 49 सदस्य हैं। जद यू के लोकसभा में 20 और राज्यसभा में नौ, शिवसेना के 11 और चार और शिअद के चार और तीन सदस्य क्रमश: लोकसभा और राज्यसभा में हैं। इनके अलावा अन्नाद्रमुक ने भी जसवंत सिंह के समर्थन की घोषणा की है उसके 14 सदस्य हैं। बीजद ने मतदान से अलग रहने का निर्णय किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+