उपराष्ट्रपति चुनाव: अंसारी को 500 वोट मिलने का भरोसा

वर्तमान उपराष्ट्रपति अंसारी को मिले समर्थन के कारण इस चुनाव में 500 से ज्यादा वोट मिलने की आशंका है। यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और राहुल गांधी एक साथ मतदान करने पहुंचे। भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज ने भी मतदान किया। शुरूआत में कांग्रेस के प्रिया दत्त, अभिक मनु सिंघवी मतदान में शामिल हुए।
देश के लोकसभा और राज्यसभा को लेकर कुल 788 सांसद मतदान करने योग्य है। मतदान संसद भवन की पहली मंजिल पर कमरा नंबर 63 में मतदान का काम चल रहा है। यूपीए द्वारा अंसारी को 500 वोट मिलने की आशंका जताई जा रही है। लोकसभा के महासचिव टीके विश्वनाथन की देख देख में इस चुनाव का संचालन किया जा रहा है।
मतदान शाम तक चलेगा फिर 6 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। चुनाव में अंसारी की उम्मीद ज्यादा है, अगर वह चुनाव जीतते है तो वह दूसरी बार उप-राष्ट्रपति बनेंगे। आपको बता दे कि आंसारी 1961 में भारतीय विदेश सेवा से जुड़े थे। उन्होंने कई विदेशी कंट्री के दूतावासों में भी सेवा दी। अंसारी वर्ष 2000-02 में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति पद पर कार्यरत रहे।












Click it and Unblock the Notifications