बीएचयू: एक ने भरा फार्म, दूसरे ने दिया पेपर

विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर प्रो. एचसीएस राठौर ने बताया कि बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी के लिये कुछ माह पूर्व हुयी प्रवेश परीक्षा के लिये प्रतापगढ़ निवासी अरविंद यादव के नाम पर फार्म भरा गया था। फार्म पर फोटो उसके परिचित अरुण यादव की लगी थी। परीक्षा देने भी अरुण ही आया, जिससे विश्वविद्यालय प्रशासन को कोई शक नहीं हुआ।
लेकिन काउंसिलिंग में अरविंद अपने परिचित राम अशीष चौधरी के साथ आया था। काउंसिलिंग के दौरान प्रोफेसरों ने जब उसके कागजातों की जांच शुरू की तो उन्हें शक हुआ कि परीक्षा तो किसी और ने दी थी और प्रवेश कोई और लेने आया है। फार्म में लगी फोटो भी अरविंद के चेहरे से मेल नहीं खा रही थी। तब प्रोफेसरों ने मामले की जानकारी प्रॉक्टोरियल बोर्ड को दी।
प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने दोनों युवकों से पूछताछ की लेकिन अरविंद और रामअशीष संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके। इस पर प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। एसओ, अवधेश कुमार सिंह के मुताबिक दोनों युवकों के खिलाफ आईपीसी की धारा 419, 420, 467, 468 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है।












Click it and Unblock the Notifications