केशुभाई पटेल ने छोड़ी बीजेपी, नई पार्टी बनाने का ऐलान

Former Gujarat chief minister Keshubhai Patel
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। गुजरात के मुख्‍यमंत्री और भाजपा के सीनियर लीडर केशुभाई पटेल ने पार्टी से इस्‍तीफा दे दिया है। उन्‍होंने पत्र लिखकर अपना इस्‍तीफा भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष नितिन गडकरी को भेजा है।

जानकारी के अनुसार सिर्फ केशुभाई ने नहीं बल्कि उनके साथ भाजपा के नेता कांशीराम राणा ने भी पार्टी से इस्‍तीफा दे दिया है। केशुभाई ने पत्र में कहा है कि वह सत्‍ता की लालच में नहीं बल्कि अपने कुछ वसूलों

की वजह से भाजपा से नाता तोड़ रहे हैं। केशुभाई का यह भी कहना है कि पार्टी की पॉलिसी अब बिल्‍कुल अलग हो चुकी है और इस पॉलिसी के साथ पार्टी में रहना उनके वसूलों के खिलाफ है।

मुख्‍यमंत्री मोदी को कोसते हुए केशुभाई ने कहा कि गुजरात की जनता को मोदी की कैद से आजादी चाहिए इसलिये वो एक नई पार्टी बनाने का ऐलान कर रहे हैं। फिलहाल पार्टी से जुडी गतिविधियों को ऐलान वह

कल करेंगे। मोदी पर निशाना साधते हुए केशुभाई ने कहा कि गुजरात की सरकार जनता से तो दूर हो ही गई है अब अदालत का भी अनादर कर रही है। सालों बीत जाने के बाद भी मोदी ने राज्य में लोकायुक्त की

नियुक्ति नहीं की, और जब राज्यपाल ने लोकायुक्त नियुक्त कर दिया तो मोदी इसके खिलाफ हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट चले गए।

अदालत में भी मोदी की किरकिरी हो चुकी है। पटेल ने कहा कि बीजेपी में सिद्धांत की बात नहीं रह गई, अब बीजेपी व्यक्ति विशेष पार्टी बन कर रह गई है। आम जनता पार्टी से कोसों दूर होती जा रही है। मोदी और

केशुभाई पटेल का विवाद बहुत पुराने समय से चला रहा है। केशुभाई पटेल को वर्ष 2001 में हटाकर मोदी ने प्रदेश के मुख्‍यमंत्री की कुर्सी हासिल की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+