टीम अन्‍ना सहित अन्‍ना ने दिखाया असली चेहरा: कांग्रेस

Congress welcomes Team Anna's political move
रांची। कांग्रेस सचिव दिग्‍विजय सिंह ने टीम अन्‍ना के राजनीति में कदम रखने पर कहा था कि राजनीति में उनका स्‍वागत है, देश की राजनीति को वे भी अपना योगदान दे। झारखंड प्रदेश कांग्रेस समिति ने आज यहां अन्ना के आंदोलन की खिल्ली उडाते हुए कहा कि आखिर अन्ना और उनकी टीम के लोग अपने असली रूप में आ गये और एक साल की लुकाछिपी के बाद सिविल सोसाइटी का नकाब उतार कर राजनीति की बात करने लगे। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार बालमुचु ने आज यहां अन्ना के आन्दोलन के खत्म होने पर अपनी प्रतिक्रिया में यह बात कही।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस तो पहले से ही जानती थी कि अन्ना और उनकी टीम की राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं है और इसीलिए उन्हें राजनीति में आने के लिए कहा जा रहा था लेकिन वे लोग झूठी सिविल सोसाइटी की ओट लिये बैठे थे। उन्होंने कहा कि अब अन्ना को आगे भी राजनीति खुल कर करनी चाहिए, न कि लुकाछिपी का खेल करना चाहिए।

गौरतलब है कि दिल्‍ली के जंतर-मंतर पर पिछले 10 दिनों से चल रहे टीम अन्‍ना का अनशन शुक्रवार की शाम समाप्‍त हो गया। इसके साथ ही यह भी कहा गया कि वह राजनीतिक दल का गठन करेंगे। यह सब जनता के ऊपर निर्भर करेगा। जनता के द्वारा ही उम्‍मीदवारों का चयन किया जाएगा। पार्टी की रूपरेखा भी जनता के कहने पर ही तैयार की जाएगी।

पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह ने अन्‍ना हजारे को नारियल पानी पिलाकर अनशन तुड़वाया था। टीम अन्‍ना से जनरल सहित कुछ अन्‍य हस्‍तियों ने भी अनशन खत्‍म कर एक बड़ी राजनीतिक लड़ाई लड़ने की अपील की थी। अन्‍ना ने भी कहा था कि 4 बार अनशन किया लेनिक सरकार नहीं मानी थी, इसलिए मजबूरन राजनीति में आना पड़ा।

इसपर केजरीवाल ने कहा था कि अब सड़क से आगे जाकर संसद में आंदोलन करना होगा। उन्‍होंने कहा कि राजनीति, व्‍यवस्‍था का शुद्धीकरण करना होगा। उन्‍होंने कहा था कि इस पार्टी का स्‍वरूप अन्‍य पार्टियों से अलग होगा, यहां आलाकमान नहीं होगा। यहां एसी कमरों ने नहीं बल्कि सड़क से लेकर संसद तक आंदोलन करना होगा। पार्टी का ढ़ांचा जनता से पूछकर बनाया जाएगा।

इस दौरान जनता को संबोधित करते हुए पूर्व जनरल वीके सिंह ने कहा था कि हालात सन 1973-1974 की तरह हो गये है। उन्‍होंने जेपी सिंह ने दारे को लोगों के सामने रखा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+