उत्तराखंड में भू-स्खलन से फंसे लगभग 1000 श्रद्धालु

अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन के कारण रिषिकेश-बद्रीनाथ राजमार्ग पर भारी संख्या में श्रद्धालु अलग-अलग जगह पर फंसे हुये हैं। साथ ही भटवारी और थिरान हल्कूघाट इलाके में भूस्खलन से रिषिकेश-गंगोत्री राजमार्ग पर भी अधिक श्रद्धालु अलग-अलग जगह फंसे हुये हैं। पिछले साल सरकार ने भारी भूस्खलन के बाद चारधाम यात्रा को एक सप्ताह तक रोक दिया था।
उत्तराखंड के चमोली में रास्ते पर चट्टान गिर गई है, जिसके कारण पिछले 48 घंटों से दिल्ली-बद्रीनाथ हावदवे बंद हो गया है। भारी बारिस होने के कारण जगह जगह भूस्खलन भी शुरू हो गया। रास्ते में फंसे यात्रियों में प्रशासन की ऊपर काफी गुस्सा दिख रहा है। सड़कों पर पड़े चट्टानों को हटवाने के लिए प्रयाप्त इंतजान नहीं किये जा रहे है।
भारी संख्या में यात्रियों के वाहन रास्ते में ही फंसे हुए है। जिसके कारण यात्रियों को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ा। 104 आरसीसी ग्रेफ द्वारा मलबा हटाने का काम किया गया, जिसके कारण आवाजाही शुरू हो सकी।












Click it and Unblock the Notifications