डाक्टर से सौदेबाजी कर रहे पत्रकार पुलिस के हवाले

Journalists clashes with doctors in Deoria
देवरिया। पत्रकारिता के स्तर में आ रही गिरावट के दर्जनों उदाहरण देखने को मिल रहे हैं उत्तर प्रदेश देवरिया के रूद्रपुर कस्बे में ताजा मामला देखने को मिला जब तीन चार पत्रकारों ने खबर के बदले चिकित्सकों से डीलिंग (सौदेबाजी) करनी शुरू कर दी। पत्रकारों के इस रूप को देखने के बाद नाराज चिकित्सकों ने उनका कैमरा छीना तथा उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि पुलिस ने कुछ देर की पूछताछ के बाद उन्हें बगैर किसी लिखा पढ़ी को छोड़ दिया।

पुलिस के अनुसार देवरिया जिले में पत्रकारों की काफी अधिकता हो गयी है और जगह-जगह कैमरा व माइक लेकर घूम रहे लोग अपने को पत्रकार बता रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पत्रकार की भारी भीड़ में कौन असली और कौन नकली इसका पता ही नहीं चलता। जिले के निजी चिकित्सक की क्लीनिक में एक महिला मरीज भर्ती थी।

उसी वक्त एक चार पहिया वाहन में सवार होकर चार पत्रकार मौके पर और उन्होंने खुद को खबरिया चैनल एवीपी न्यूज, आईबीएन 7, एएनआई और श्री न्यूज का पत्रकार बताया। हाथों में कैमरा व माइक लेकर आए तथाकथित पत्रकार रूद्रपुर कस्बे में स्थित चिकित्सक की क्लीनिक पर पहुंच कर वहां उपचार हेतु आई एक महिला का फिल्म बनाने लगे। महिला के साथ आए परिजनों तथा वहां उपस्थित लोगों ने इसका विरोध किया। कुछ ही देर में वहां हंगामा होने लगा।

शोरगुल सुनकर लोग वहां एकत्र हो गए इसी वक्त चिकित्सक डा. टी. अंसारी भी वहां आ गए और उनसे फोटा आदि लेने से मना करने लगे। फिर क्या था कथित पत्रकारों ने चिकित्सक सौदेबाजी करनी शुरू कर दी। डाक्टर द्वारा उनका परिचय पत्र मांगा गया तो उनके पास यह नहीं था। भीड बढती देख कथित पत्रकार वहां से खिसकने लगे तथा बार बार कह रहे थे कि गलती हो गयी है अब इस दवाखाने पर नहीं आएंगे। डा. अंसारी का कहना था कि उपरोक्त पत्रकार मेरा चिकित्सकीय प्रमाण पत्र के साथ दवाओं का विवरण मांग रहे थे।

उन्होंने बताया कि कथित पत्रकारों ने दस हजार रपये की मांग की और नहीं देने पर जेल भिजवाने की धमकी दी। पत्रकारों के इस रूख को देखते हुए डा. अंसारी ने तत्काल इलाके के पुलिस इंसपेक्टर उमाशंकर मिश्र को फोन किया जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पत्रकारों को पकड़ा और अपने साथ थाने ले आयी जहां पुलिस ने पत्रकारों से बातचीत कर उन्हें रवाना कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+