टीम अन्ना बनायेगी पॉलिटिकल पार्टी, जनता से मांगी राय

गोपाल राय और अरविंद केजरीवाल की तबियत खराब है और अनुपम खेर ने टीम अन्ना सेअनशन तोड़ने की अपील की है। देश के 23 जाने माने लोगों ने टीम अन्ना को खत लिखकर कहा है कि वो अनशन तोड़कर एक पॉलिटिकल प्लेटफॉर्म बनायें। टीम अन्ना को खत लिखने वालों में पूर्व जनरल वीके सिंह, पूर्व चीफ जस्टिस वीआर कृष्ण अय्यर, पूर्व नौसेना प्रमुख राम तहलियानी, पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त जेएम लिंगदोह, प्रख्यात पत्रकार कुलदीप नैयर और अनुपम खेर आदि शामिल हैं।
अनुपम खेर ने जब इस चिट्ठी को पढ़ा तो प्रशांत भूषण ने कहा कि अब तो देश की जनता ही हमें बतायेगी कि हमें राजनीतिक विकल्प देने के बारे में सोचना चाहिए या नहीं। उन्होंने कहा कि जनता दो दिनों के भीतर सोशल साइट्स या जैसे भी संभव हो, अपनी राय हमें बता दे। इसके बाद राजनीतिक विकल्प देने पर फैसला किया जाएगा। जंतर-मंतर पर अनुपम खेर ने कहा, 'करप्शन के खिलाफ आवाज उठाना सबका अधिकार है। इस आंदोलन को लोगों तक पहुंचाना बहुत जरूरी है लेकिन पूरी कोशिश की जा रही है कि आंदोलन को अपनी ही मौत मरने दिया जाए।'
अनुपम खेर ने सरकार को धिक्कारते हुए कहा कि हम भूखे-प्यासे पड़ोसी का भी हाल-चाल पूछ लेते हैं लेकिन यहां तो अनशन के इतने दिन बीत जाने के बाद भी सरकार की तरफ से कोई नहीं आया। उन्होंने कहा, 'मैं जंतर-मंतर पर अपना चेहरा दिखाने नहीं आया हूं। मैं यहां एक आम आदमी की तरह आया हूं। यह आंदोलन तब तक चलेगा जब तक कि करप्शन हमारे समाज से खत्म नहीं हो जाता।' अनशन के 9वें दिन अरविंद केजरीवाल और गोपाल राय की तबीयत बिगड़ती ही जा रही है। गोपाल राय को 8वें दिन भी उल्टी हुई थी, जो आज फिर हुई।












Click it and Unblock the Notifications