अखिलेश के शासन से नाखुश मुलायम हुए सख्त

मुलायम ने सीएम आवास पर मंत्री-विधायकों की बैठक बुलायी और अखिलेश के साथ अन्य विधायकों को जमकर फटकार लगायी। उन्होंने कहा, "मैंने आप लोगों को छह महीने के अंदर परिणाम देने के लिये कहा था, लेकिन अभी तक कोई अच्छे परिणाम नहीं मिले। चार महीने हो गये, कुछ काम नहीं हुआ। आप लोग कार्यकर्ताओं की सुन नहीं रहे हैं।"
मुलायम ने कहा कि पार्टी अपने बल पर सत्ता में आयी है, और अगर इसी प्रकार हीला-हवाली के साथ काम करते रहे तो पार्टी को आगे चलकर नुकसान हो सकता है। हालांकि यहां पर मुलायम का सीधा मतलब लोकसभा चुनाव 2014 से था।
मुलायम ने पार्टी नेताओं के बीच चल रहे मतभेदों को खत्म करने की हिदायत देते हुए कहा कि अगर किसी के बीच कोई मनमुटाव हो तो उसे जल्द से जल्द खत्म करे, क्योंकि इसका प्रभाव सरकार के कार्यों पर पड़ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications