लखनऊ में रिमझिम बारिश से मौसम हुआ सुहाना

मौसम विभाग ने अपने अनुमान में पहले ही कह दिया था कि सोमवार को सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे। एक दो स्थानों पर गर्जना के साथ बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री के आसपास रहेगा। मौसम में इस बदलाव की शुरूआत रविवार की रात से ही दिखायी दे रही थी जब तेज हवा ने लोगों को न सिर्फ गर्मी से निजात दिलायी बल्कि मौसम में सुहाना कर दिया था।
रविवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह सामान्य से 2 डिग्री कम था। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री अधिक रहा. यह 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
रविवार को दिन में कई बार आसमान में बादल नजर आए जिससे मौसम में बदलाव की उम्मीद जगी जो शाम होने पर पूरी होती नजर आयी तथा देर रात तेज हवा ने लोगों को राहत दी। दिल्ली व आस-पास इलाको में हुई बारिश का असर भी राजधानी के मौसम पर रहा। दिल्ली के पास पालम में 12.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग का अनुमान है कि सोमवार को सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे। शाम के समय गर्जना के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि दोपहर बाद उमस बढ़ सकती है क्योंकि हवा में आद्रता अधिक होगी।












Click it and Unblock the Notifications