सुरंग से घुसपैठ की तैयारी में थे पाकिस्तानी

Tunnel found in Samba district
दिल्ली (ब्यूरो)। पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ एक बार फिर साजिश की है। पाक अपने प्रशिक्षित आतंकियों को भारत में प्रवेश दिलाने के लिए इस बार 400 मीटर की लंबी सुरंग अंतराष्ट्रीय सीमा पर खोद डाली। हालांकि पकड़े गए। यह सुरंग जीरो लाइन से लगभग डेढ़ सौ मीटर भारतीय क्षेत्र में थी। सीमा सुरक्षा बल के अधिकारी स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जांच में जुट गए हैं।

किसान ने खोजी सुरंग

जम्मू से लगभग 70 किलोमीटर दूर सांबा सेक्टर में स्थित चचवाल गांव के एक किसान ने इस सुरंग को खोजा। इसके बाद उसने पास ही स्थित बीएसएफ की पोस्ट पर सुरक्षाकर्मियों को इसकी जानकारी दी। बीएसएफ के जवानों व अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर उस जगह की जेसीबी से खुदाई करवाई तो देखा कि वाकई वह सुरंग थी। सुरंग तीन फीट गहरी और तीन फीट चौड़ी है। एक सेना के अधिकारी ने कहा कि 'जमीन से 25 फीट नीचे खोदी गई यह सुरंग 400 मीटर लंबी है। हम पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि इसे इस्तेमाल किया जा रहा था या नहीं। सुरंग हाल में बनाई गई लगती है और इसमें दो इंच के पाइप के जरिये एयर सप्लाई की जा रही थी।'

राज्य में मौजूद थे रक्षा मंत्री

सुरंग उस समय सामने आई जब रक्षा मंत्री और सेनाध्यक्ष राज्य की राजधानी में मौजूद थे। सुरंग का पता बारिश के कारण जमीन धंसने और एक स्थानीय युवक द्वारा बीएसएफ को इसकी सूचना देने पर चला। सुरक्षा बलों के साथ-साथ पुलिस और प्रशासन के आला अफसर तुरंत मौके पर पहुंचे।

कई और सुरंगों की आशंका

माना जा रहा है कि इस तरह की कुछ और सुरंगें भी हो सकती हैं। एक अधिकारी के मुताबिक, पाकिस्तान पर अवश्य ही आतंकवादी इस बात के लिए दबाव डाल रहे हैं कि उनके भारत में घुसपैठ कराई जाए। चूंकि सीमा पर यह असंभव है, इसलिए उन्होंने यह रास्ता निकाला होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+