यूपी: बिजनौर में स्‍कूल छत गिरी, 6 बच्‍चों की मौत

Roof of school collapses in UP, 6 children killed
बिजनौर। उत्‍तर प्रदेश के बिजनौर जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां के एक निजी स्‍कूल की छत गिरने से 6 बच्‍चों की मौत हो गई जबकि मलबे में अभी भी 20 बच्‍चों के दबे होने की खबर है। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार यह हादसा दोपहर के करीब सवा एक बजे हुआ। यहां के मनसा देवी प्राइवेट स्‍कूल में कक्षांए चल रही थी। इसी दौरान स्‍कूल की छत अचानक गिर गई। सूचना पाकर पुलिस के आला अधिकारी और बचाव दल मौके पर पहुंच गये।

पुलिस ने बताया कि च्चों को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनमें से छह की मौत हो गई। दुर्घटना के वक्त स्कूल में छुट्टी होने वाली थी। हादसे में सात अन्य छात्र घायल भी हुए हैं, जिनका उपचार किया जा रहा है। शवों को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिये भेज दिया है। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन भी की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि मलबा हटाकर राहत व बचाव कार्य किए जा रहे हैं। कुछ और छात्र मलबे में दबे हो सकते हैं, इसकी आशंका हालांकि कम है। पुलिस ने कहा कि जिस कमरे में बच्चे पढ़ रहे थे, उसके ऊपर चार-पांच दिन पहले एक कमरे का निर्माण हुआ था। उसी नए कमरे की छत गिरने से नीचे के कमरे की छत भी ढह गई, जिसमें बच्चे पढ़ रहे थे। वहीं परिजनों ने आरोप लगाया है कि निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया, जिसके कारण छत गिरी। उधर, घटना के बाद से स्कूल का प्रबंधक फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+