टीम अन्ना को राष्ट्रपति पर उंगली नहीं उठानी चाहिये: बाबा रामदेव

बाबा रामदेव ने कहा कि 9 अगस्त से हमारा आंदोलन शुरू होने जा रहा है और उससे पहले हम जंतर-मंतर पर अन्ना के आंदोलन को मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ व लोकपाल बिल के लिये जो भी लड़ेगा, हम उसका साथ देंगे।
बाबा ने कार्यकर्ताओं को 3 अगस्त को हरिद्वार बुलाया और कहा कि वो यहीं से 9 अगस्त को दिल्ली कूच करेंगे। रामदेव ने कहा कि सैंकड़ों ग्राम सभाओं और 200 से ज्यादा सांसदों के समर्थन पत्र हासिल हो चुके हैं। यह आंदोलन आजादी के बाद का सबसे बड़ा आंदोलन होगा। यह आंदोलन तब तक चलेगा, जबतक सरकार लोकपाल बिल नहीं पास नहीं कर देती और जब तक काले धन का हिसाब नहीं देती।
बाबा रामदेव अब यहां से जंतर-मंतर जायेंगे, वहां वो अन्ना की सभा को संबोधित करेंगे। बने रहिये वनइंडिया के साथ।












Click it and Unblock the Notifications