टीम अन्‍ना को रामदेव से भीड़ जुटाने की आस

Baba Ramdev may join Team Anna's protest
नई दिल्‍ली। टीम अन्‍ना के अनशन का आज तीसरा दिन है, लेकिन मैदान से भीड़ गायब है। आंदोलन के पहले दिन ही उम्‍मीद से काफी कम लोग जंतर-मंतर पर नजर आए। अनशन का असर दो दिन बाद ही नजर आने लगा। अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया की तबीयत गुरुवार शाम को ही बिगड़ गई। बाबा रामदेव आज टीम अन्‍ना का साथ देने जंतर मंतर पर पहुचेंगे।

टीम अन्‍ना के कमजोर पड़ते आंदोलन में बाबा रामदेव आज शामिल हो जाएंगे, और दो दिन बाद 29 जुलाई को अन्‍ना हजारे भी शामिल होंगे। टीम अन्‍ना के निशाने पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिह समेत यूपीए सरकार के 14 मंत्री शामिल है। टीम अन्‍ना ने इनके खिलाफ गंभीर भ्रष्‍टाचार के आरोप लगाया लगाई है। टीम अन्‍ना जल्‍द से जल्‍द एसआईटी के जांच की मांग कर रही है।

अरविंद केजरीवाल और सिसोदिया की तबीयत खराब होने की वजह से भी आंदोलन कमजोर पड़ गया है। ऐसा में बताया जा रहा है कि बाबा रामदेव के शामिल होने की वजह से आंदोलन को एक नयी ऊर्जा मिलेगी। इससे एक बात तो साफ हो गयी कि आखिर टीम अन्‍ना को बाबा रामदेव के सहारे की जरूरी पड़ ही गयी।

भ्रष्‍टाचार के खिलाफ जो मुहिम टीम अन्‍ना ने छेड़ी थी, वह अब कमजोर होती नजर आ रही है। लोगों का ऐसा भी मानना है कि अब टीम अन्‍ना का एजेंडा ही बदल गया है। इससे पहले टीम अन्‍ना के ऊपर लगे कई आरोपों को भी आंदोलन के कमजोर होने का कारण बताया जा रहा है। अब देखना यह है कि बाबा रामदेव और अन्‍ना हजारे के शामिल होने से आंदोलन को कितना बल मिलेगा।

गौरतलब है कि पूर्व जनरल वीके सिंह भी जंतर-मंतर के मैदान में पहुंचे थे, लेकिन वह भी भीड़ जुटाने में नाकाम रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+