असम हिंसा: गोगोई ने 58 की मौत का जिम्मेदार केंद्र को ठहराया

सीएम गोगोई ने खुद हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा किया, और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह शनिवार को दौरा करेंगे। असम सरकार ने बताया है कि हालात पर पूरी तरह से काबू पाया जा चुका है, लेकिन अभी भी हालात को देखते हुए कई इलाकों में कर्फ्यू बरकरार है। अभी भी सेना फ्लैगमार्च कर रही है।
गोगोई ने कहा कि उन्होंने हालत बिगड़ते ही केंद्र सरकार से सुरक्षा बलों की मांग की थी। उन्होंने कहा कि हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में केंद्रीय सुरक्षा बल एक दिन में ही पहुंच सकती थी। आज हिंसा के 8वें दिन भी 11 लोगों को लापता बताया जा रहा है। ऐसा बताया जा रहा है कि कोकराझार जिलें में सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक कर्फ्यू में ढील दी गयी है।
इस हिंसा के कारण लगभग दो लाख लोग 250 राहत शिविरों में रह रहे है। हिंसा प्रभावित इलाकों में स्वास्थ्य संबंधी पुख्ता इंतजाम किये गये है। अभी माहौल एकदम शांत नहीं हुआ है, हमले की छिटपुट घटनाए सामने आ रही है। बहाल रेल सेवाएं सामान्य रूप से चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications