2014 लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी बना सकते हैं अन्ना हजारे

जनता अगर अपने उम्मीदवार चुनती है तो यह लोकतंत्र के लिए अच्छा है। टीम अन्ना सहित अन्ना भारत भ्रमण की तैयारी कर रहे है। शायद इसी दौरान अन्ना जनता से अपील करेंगे की वह अपने उम्मीदवारों का चयन खुद करें। ऐसा भी बताया जा रहा है कि अन्ना ऐसे उम्मीदवारों के लिए प्रचार भी कर सकते है।
अन्ना ने एक टीवी कार्यक्रम के दौरान कहा था कि वह उम्मीदवारों से पूछेंगे की वह निर्दलीय लड़ना चाहते है या किसी पार्टी के सपोर्ट से। अगर अच्छे उम्मीदवारों के लिए पार्टी बनाई जाती है तो यह गलत नहीं होगा। इसके साथ ही अन्ना हजारे ने प्रणव मुखर्जी को बधाई देते हुए कहा था कि प्रणव देश के सर्वोच्च पद पर आसीन हुए है, मेरी तरफ से उनको बधाई। हालांकि उन्होंने टीम अन्ना द्वारा प्रणव पर लगाये गये आरोपो पर बोलने से इंकार कर दिया।
इसके साथ ही अन्ना ने अच्छे उम्मीदवारों के प्रचार के लिए अन्य तरीके भी बताये, जैसे इंटरनेट पर डालकर लोगों को बताया जाएगा की उनके लिए कौन अच्छा उम्मीदवार है। उनकी टीम के कमजोर पड़ते आंदोलन के बारे में अन्ना से पूछे जाने पर उन्होंने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है। उन्होंने यह मानने से इंकार किया कि जंतर-मंतर पर टीम अन्ना द्वारा चलाया जा रहा आंदोलन कमजोर पड़ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications