केजरीवाल गये पेशी पर तो 327 लोग बैठे अनशन पर

आपको बता दें कि टीम अन्ना के उपवास का आज दूसरा दिन है। टीम अन्ना के सदस्य अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया व गोपाल राय अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे हैं। हालांकि देश द्रोह के एक मामले अरविंद केजरीवाल आज बुलंदशहर गए हैं जहां उनकी कोर्ट के सामने पेशी होगी। टीम के साथ जंतर मंतर पर बैठने वाले 327 लोगों में तीस महिलाएं शामिल हैं। हालंकि कुछ अनशनकारी व्यक्ति परेशानियों को लेकर बैठे हैं तो कुछ भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए। वैसे अनशन पर बैठे लोगों के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए चिकित्सा शिविर भी मंच के साथ लगाया गया है।
उधर, भाजपा लोकपाल को लेकर फिर से शुरू हुए अन्ना हजारे के अभियान में भागीदारी से दूरी रखते हुए भाजपा ने उन्हें नैतिक समर्थन दे दिया है। टीम अन्ना को संयुक्त राष्ट्र में शिकायत ले जाने के कानून मंत्री सलमान खुर्शीद के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए पार्टी ने कहा कि सरकार बेनकाब हो चुकी है। अब शर्मिदगी की सीमा पार करने लगी है।
टीम अन्ना के अनशन में कथित रूप से कांग्रेस युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के हुड़दंग पर सवाल उठाते हुए भाजपा प्रवक्ता राजीव प्रताप रूड़ी ने कहा कि सभी को लोकतांत्रिक तरीके से विरोध जताने का अधिकार है।
जिस तरह एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने बाधा पहुंचाने की कोशिश की है वह अशोभनीय है। वहीं सरकार के मंत्री सलमान खुर्शीद के बयान ने यह साबित कर दिया है कि कांग्रेस सरकार अब शर्म और हया त्याग चुकी है। गौरतलब है कि सलमान ने टीम अन्ना के अनशन पर सवाल उठाते हुए कहा था कि भ्रष्टाचार की शिकायतों पर सुनवाई हो रही है। फिर भी टीम अन्ना को शिकायत है तो संयुक्त राष्ट्र चले जाएं।












Click it and Unblock the Notifications