दिल्‍ली में पानी के लिये देवर ने भाभी को बेरहमी से मार डाला

Murder for water in Delhi
दिल्‍ली। दिल्‍ली में पानी को लेकर चारो तरफ हाहाकार मचा हुआ है। पानी की किल्‍लत किस कदर बढ़ गर्इ है इस बात का अंदाजा सिर्फ इस बात से ही लगाया जा सकता है कि यहां के वजीरपुर इलाके में पानी के लिये एक महिला की चाकू गोद कर हत्‍या कर दी गई। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार दिल्‍ली के वजीरपुर के जेजे कॉलोनी में रहने वाली मुमताज का पानी को लेकर आए दिन अपने ही देवरों से झगड़ा होता रहता था। आज झगड़े ने खूनी रूप ले लिया। देवरों ने मुमताज और उसके पति को पीटना शुरु कर दिया।

प्रत्‍यक्षदर्शियों की मानें तो देवरों से किसी तरह खुद को बचाकर मुमताज भागी और पीसीओ से 100 नंबर डायल कर पुलिस को बुलाया। मगर ऐसा बताया जा रहा है कि पीसीओ के सामने ही देवरों ने उसपर चाकू से हमला बोल दिया। चाकू लगने से मुमताज बुरी तरह लहुलूहान हो गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिये भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपितों की तलाश कर रही है।

इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैला हुआ है। लोगों के मुंह से सिर्फ एक ही बात निकल रही है कि क्‍या पानी के लिये कोई अपनो का खून बहा सकता है। पुलिस ने इस मामले में मुमताज के ससुर रोशन लाल, देवर शकील और बबलू को गिरफ्तार कर लिया है जबकि मुख्‍य आरोपी बॉबी अभी भी फरार है।

सवाल: क्‍या लोगों के अंदर की भावनाएं इसकदर मर चुकी है कि महज पानी के लिये कोई अपनों का खून कर दे?

इस सवाल का जवाब आप नीचे लिखे कमेंट बाक्‍स में लिख सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+