टीम अन्ना हर रोज खोलेगी मंत्रियों के चिट्ठे

Team Anna to expose corrupt ministers from stage
दिल्ली (ब्यूरो)। राजधानी दिल्‍ली में आज से शुरू हुए अनशन के दौरान टीम अन्‍ना ने ऐलान किया है कि वो हर रोज एक मंत्री का चिठ्ठा मंच पर खोलेगी।

ऐतिहासिक जंतर-मंतर पर टीम अन्ना का आमरण अनशन शुरू हो गया है। हालांकि अन्ना हजारे आज से अनशन पर नहीं है पर टीम के तीन सक्रिय सदस्य अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया औऱ गोपाल राय अनशन पर बैठे हुए हैं। अन्ना भी मंच पर बैठे हुए हैं। यह अनशन केंद्र सरकार के उन पंद्रह मंत्रियों के खिलाफ है जिनपर भ्रष्टाचार के आरोप हैं। टीम अन्ना का कहना है कि कि इन मंत्रियों के खिलाफ एसआईटी से जांच कराई जाए जिससे दूध का दूध पानी का पानी हो सके।

अनशन पर बैठे अरविंद केजरीवाल ने मंच से कहा कि उनकी टीम ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष व यूपीए की चेयरमैन सोनिया गांधी को इस बाबत सबूत दिए थे पर उन्होंने जांच की सिफारिश नहीं की इसलिए मजबूर होकर हमें यह अनशन करना पड़ा है। अब टीम के सदस्य हर रोज चार मंत्रियों के बारे में उनका कच्चा चिट्ठा अवाम के सामने खोलेगी।

इसकी शुरुआत आज से पांच बजे से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आज अवाम के सामने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, वित्त मंत्री रहे प्रणब मुखर्जी, गृहमंत्री पी. चिदंबरम औऱ कपिल सिब्बल के काले कारनामों को टीम बताएगी। हालांकि उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि वे प्रणब मुखर्जी के खिलाफ कार्रवाई का मांग नहीं कर सकते क्योंकि वे अब राष्ट्रपति चुन लिए गए हैं। उनको एक संवैधानिक आवरण मिल गया है। इसलिए उनके खिलाफ केवल जानकारी दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि कुछ और मंत्रियों के बारे में हम सबूत सहित कल लोगों को बताएंगे कि ये लोग कितने दोषी हैं और उनकी जांच क्यों नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश को भ्रष्ट कैबिनेट संचालित कर रही है। उनका मानना है कि ये पंद्रह लोग जबतक कैबिनेट में हैं जनलोकपाल बिल को पारित नहीं कराया जा सकता।

मंत्रियों के खिलाफ आरोप नामंजूरः अंबिका सोनी

टीम अन्ना के अनशन पर सूचना औऱ प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी ने कहा है कि टीम अन्ना द्वारा 15 मंत्रियों के खिलाफ लगाए गए आरोप नामंजूर है। टीम अन्ना का यह हरकत मानहानि की श्रेणी में आता है। उनका कहना था कि टीम अन्ना इन मंत्रियों का मान मर्दन कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+