LIVE- मनमोहन, चिदंबरम, सिब्बल पर अन्ना का वार

6:40 से 7:40 बजे तक टीम अन्ना ने मंत्रियों के खिलाफ फेहरिस्त में से पिटारा खोला। पहला नाम था प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का। फिर पी चिदंबरम और उनके बाद कपिल सिब्बल का।
2006-2007 में तत्कालीन कोयला मंत्री श्री शिबू सोरेन जेल चले गए थे। नवंबर 2006 से मई 2009 तक प्रधनमंत्री खुद ही कोयला मंत्री थे। 2009 में श्री प्रकाश जायसवाल कोयला मंत्री बने। देश का सबसे बड़ा कोयला घोटाला 2006-2010 के बीच हुआ। इस दौरान कोयले के ढेरों ब्लॉक आनन-फानन में कौड़ियों के भाव में दे दिए गए। ये कोयले की खानें सिर्फ 100 रूपये प्रति टन की रॉयल्टी के एवज में बांट दी गई।
ऐसा तब किया गया जब कोयले का बाज़ार मूल्य 1800 से 2000 रुपये प्रति टन के मूल्य पर था। 2006 में माइंस और मिनरल एक्ट (डेवलपमेंट एंड रेगुलेशन एक्ट में संशोधन का प्रस्ताव राज्यसभा में लाया गया था। इस संशोधन प्रस्ताव के मुताबिक कोई भी ब्लॉक नीलामी करके ही निजी कंपनियों को दी जा सकती थी। इस कानून को संसद में चार साल तक लंबित रखा गया और जब तक यह कानून संसद में लंबित रहा तब तक कोयले की ढेरों खदानें सरकार ने बिना नीलामी के अपने चहेतों को मुफ्त में दे दी। CAG के अनुमान के मुताबिक इससे देश को कई लाख करोड़ रूपये का घाटा हुआ। मनमोहन पर आरोप पढ़ें विस्तार से।
मई 2007 में रिलायंस कम्युनिकेशन्स ने भारत सरकार के साथ हुए समझौते में दूर-दराज़ के ग्रामीण क्षेत्रों में टेलीफोन पहुंचाने की जिम्मेदारी ली थी। आरोप है कि रिलायंस कम्युनिकेशन्स ने नवंबर 2010 से 13 सर्कल के ग्रामीण क्षेत्रों में टेलीफोन की सुविध बंद कर दी। सरकार की तरफ से 21 दिसंबर 2010 को रिलायंस कम्युनिकेशन्स को नोटिस भेजा गया कि उनके खिलाप़फ 50 करोड़ प्रति सर्कल के हिसाब से पैनल्टी क्यों न लगाई जाए?
रिलायंस ने जवाब देने के लिए छ: हफ्ते का समय मांगा। लेकिन सरकारी अधिकारियों ने रिलायंस को साफ-साफ कह दिया कि समय तब दिया जाएगा जब ग्रामीण क्षेत्रों की सुविधएं चालू कर दी जाएगी। टेलिकॉम विभाग के निदेशक, वित्त सलाहकार, वित्त सदस्य और टेलिकॉम सेक्रेटरी- सभी ने कपिल सिब्बल को रिलायंस पर सख़्त से सख़्त पैनल्टी लगाने की सलाह दी।
सभी ने कहा कि रिलायंस पर 50 करोड़ प्रति सर्कल के हिसाब से पैनल्टी लगाई जाए, पर कपिल सिब्बल ने सभी अधिकारियों की सलाह को नामंजूर करके 500 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से केवल साढ़े पांच करोड़ रुपये की पैनल्टी लगाने के आदेश दिए। अफसरों की सलाह के मुताबिक पैनल्टी लगाई जाती तो रिलायंस पर साढ़े छ: सौ करोड़ रुपये का जुर्माना बनता। लेकिन कपिल सिब्बल ने उसे घटाकर केवल साढ़े पांच करोड़ कर दिया। पढ़ें विस्तार से।
पी. चिदंबरम वित्तमंत्री थे तो उनके अधीनस्थ प्रवर्तन निदेशालय और आयकर विभाग ने इस देश के सबसे बड़े हवाला व्यापारी हसन अली के मुख्य साथी काशीनाथ तापुरिया के खिलाफ जांच की और 20 हजार करोड़ रूपये की टैक्स चोरी का मामला बनाया। एक तरपफ हमारे वित्त मंत्री श्री पी. चिदंबरम इनकी टैक्स चोरी पकड़ रहे थे और दूसरी तरपफ उनकी धर्मपत्नी नलिनी चिदंबरम, तापुरिया के वकील के तौर पर उसे कलकत्ता हाईकोर्ट में बचाने की कोशिश कर रही थीं। प्रश्न उठता है कि हमारे देश के वित्त मंत्री और गृह मंत्री के बीवी बच्चे हवाला डीलरों और हथियारों के दलालों का इस तरह से संरक्षण करेंगे तो इस देश की सुरक्षा का क्या होगा? पढ़ें विस्तार से।
4 बजे से शाम 6:30 बजे तक। टीम अन्ना के सदस्य मंच पर भाषण देते रहे और विभिन्न प्रकार से लोकपाल बिल की मांग करते रहे।
2:40 बजे। अन्ना के मुद्दे पर सवाल पूछने पर भड़के खुर्शीद
कानून मंत्री सलमान खुर्शीद अन्ना के जुड़े सवालों पर भड़क गए। उन्होंने कहा कि मैं ही नहीं अन्ना भी मुझसे मिलते रहे हैं। आपको बता दें कि सलमान खुर्शीद और अन्ना के बीच कुछ दिनों पहले गुपचुप मुलाकातों को मीडिया ने काफी मुद्दा बनाया था औऱ कयास लगाया जा रहा था कि सरकार अन्ना को साधने में लगी हुई है।
2:30 बजे। जयपुर, भोपाल और बंगलूर में भी अनशन
टीम अन्ना तो दिल्ली में अनशन कर ही रही है। टीम अन्ना के समर्थन में जयपुर, भोपाल और बंगलूर में भी अनशन किए जा रहे हैं। समर्थक का भी अनशन टीम अन्ना की तरह पंद्रह दिनों तक चलेगा।
इस अनशन के दौरान टीम अन्ना हर रोज एक मंत्री का चिठ्ठा खोलेगी। इसकी शुरुआत आज शाम पांच बजे से होगी।
2:00 बजे। टीम अन्ना ने मंच पर लगी प्रणब की तस्वीर ढकी
टीम अन्ना मंच पर लगी राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की तस्वीर ढक दी है। आपको बता दें कि ये अनशन 15 मंत्रियों के खिलाफ भ्रष्टाचार की जांच के लिए एसआईटी की मांग को लेकर है। हालांकि टीम अन्ना ने स्पष्ट किया कि मंच पर लगे 15 भ्रष्ट मंत्रियों में से केवल राष्ट्रपति के फोटो पर कपड़ा लगाया गया है क्योंकि सरकार ने ही उन्हें यह संवैधानिक आवरण दे दिया है। इस लिए देश के प्रथम नागरिक होने के नाते उन्हे हमलोगों ने आवरण दिया है। हालांकि उनके खिलाफ भी अभियान जारी रहेगा।
1:35 बजे। टीम अन्ना का अनशन शुरू हो चुका है, जबकि अन्ना हजारे खुद उनके साथ मंच पर धरने पर बैठे हैं। उन्होंने कहा कि वो हर रोज एक मंत्री का चिठ्ठा मंच पर खोलेंगे।
1:16 बजे। जंतर मंतर पर पुलिस बल बढाया गया
टीम अन्ना के अनशन के दौरान एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं द्वारा हंगामा किए जाने के बाद जंतर मंतर पर पुलिस बल बढ़ा दिया गया है। बताया जा रहा है कि दिल्ली के पुलिस आयुक्त ने हंगामा को देखते हुए कुछ और कंपनियों को जंतर मंतर भेजने का फैसला किया। अब ये पुलिस बल हरेक व्यक्ति पर नजर रखेंगे।
12:46 बजे। अन्ना हजारे पहुंचे मंच पर, अनशन शुरू
अन्ना गांधी के समाधि स्थल पर नमन करने के बाद मंच पर पहुंच चुके हैं। अनशन शुरू हो चुका है। मंच पर मनीष सिसोदिया, अरविंद केजरीवाल और गोपाल राय अनशन पर बैठे हैं।
12:40 बजे। एनएसयूआई पर केजरीवाल को नुकसान पहुंचाने का आरोप
कांग्रेस के छात्र यूनियन एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने अन्ना के आंदोलन में जोरदार हंगामा किया। हालांकि स्वयं सेवकों ने उन्हें पकड़ लिया। टीम अन्ना ने इन कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाया है कि ये छात्र अरविंद केजरीवाल को नुकसान पहुंचाना चाहते थे। सूत्र बता रहे हैं कि ये छात्र अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। छात्र अरविंद केजरीवाल हाय हाय मनीष सिसोदिया हाय हाय के नारे लगा रहे हैं।
12:39 बजे। एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं से पूछताछ
अन्ना के स्टेज पर हंगामा करने वाले कार्यकर्ताओं के पकड़ लिया गया है। उन्हें मंच से अलग ले जाकर पूछपाछ की जा रही है। सूत्र बता रहे हैं कि ये कार्यकर्ता पहले से ही अन्ना के आंदोलन को अस्त व्यस्त करने की तैयारी में थे। बताया जा रहा है कि आंदोलन में गड़बड़ी फैलाने वाले इन कार्यकर्ताओं को पुलिस को भी सौपा जा सकता है।
12:20 बजे। अन्ना के स्टेज पर हंगामा
कांग्रेस के छात्र यूनियन के कार्यकर्ताओं ने अन्ना के स्टेज पर आकर हंगामा खड़ा कर दिया है। हालांकि टीम अन्ना को पहले से ही इस बात की जानकारी थी कि एनएसयूआई के कार्यकर्ता स्टेज पर हंगामा कर सकते हैं इसलिए उसके स्वयं सेवक पहले से ही तैयार थे। ये कार्यकर्ता नारेबाजी कर रहे थे औऱ एक विडियो दिखाने की मांग कर रहे थे। इस विडियो में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बातचीत है।
12:19 बजे। प्रणब के शपथग्रहण समारोह ने किया अन्ना के अनशन को हाईजैक
नव नियुक्त राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के शपथ ग्रहण समारोह ने अन्ना के अनशन को हाईजैक कर लिया है। देश में शुरू होने जा रहे इतने बड़े अनशन को मीडिया में अभी तक कवरेज नहीं मिल सका है। सभी चैनल यहां तक कि स्थानीय चैनल भी अन्ना के आंदोलन का कवरेज नहीं कर रहे हैं। वे भी राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह को ही प्रमुखता से चला रहे हैं। हालांकि कयास लगाया जा रहा है कि दिन में एक बजे के बाद मीडिया का रुख अन्ना की अनशन की तरफ हो जाएगा। जिसके बाद वे भी पल पल की खबरें दिखाना शुरू कर देंगे।
12:00 बजे। जंतर मंतर पर धीरे धीरे जुटने लगी भीड़
दिल्ली के ऐतिहासिक जंतर मंतर पर लोग अब दिखने लगे हैं। नव नियुक्त राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण के कारण कई रास्ते बंद कर दिए गए थे इसीलिए लोगों को जंतर मंतर पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि अब भीड़ बढ़ने लगी है औऱ जंतर मंतर पर उद्घोषणा होने लगी हैं। अब कुछ ही देर में यहां अनशन शुरू हो जाएगा।
11:49 बजे। 50 हजार पानी के पैकेट पहुंचे, 5000 लोगों को आने की इजाजत
अन्ना के आंदोलन में जंतर मंतर पर पांच हजार लोगों के आने की इजाजत है। इसलिए टीम अन्ना ने इन लोगों के लिए भरपूर पानी की व्यवस्था कर रखी है। खबर है कि यहां टीम अन्ना ने पानी के 50 हजार पैकेट मंगवाएं हैं। हालांकि अन्य दिनों की अपेक्षा आज इंद्रदेव कुछ ज्यादा कुपित नहीं लग रहे हैं। धूप नहीं है पर मौसम में नमी होने के कारण लोगों के पसीने छूट रहे हैं। और मौसम विभाग का भी आकलन है कि आज दिल्ली में बारिश हो सकती है। यदि ऐसा होता है तो टीम अन्ना को कुछ खास परेशानी नहीं होगी नहीं तो गर्मी में अपने समर्थकों को रोक पाने में टीम को खासी मशक्कत करनी पड़ सकती है।
11 बजे। टीम अन्ना पर भड़की सरकार
कांग्रेस प्रवक्ता सत्यव्रत चतुर्वेदी ने कहा है कि सरकार टीम अन्ना से कोई अपील नहीं करेगी औऱ न ही वह लोकपाल बिल को लेकर कोई डेडलाइन दे सकती है। सत्यव्रत चतुर्वेदी आज से जंतर मंतर पर शुरू हो रहे टीम अन्ना के अनशन के परिपेक्ष्य में अपना बयान दिया है।
10:30 बजे। प्रणब के गांधी स्थल जाने से अन्ना का प्रोग्राम बदला
नव नियुक्ति राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के शपथ ग्रहण के कारण आज अन्ना हजारे का गांधी के समाधि स्थल पर जाने का समय बदल दिया गया है। सूत्र बता रहे हैं कि प्रणब मुखर्जी आज 11.30 बजे शपथ लेंगे। इससे पहले वह गांधी स्थल पहुंचे और उनको याद किया। चूंकि अन्ना को 10 बजे गांधी के समाधि स्थल पहुंचना था पर उन्हें संभवतः रोक दिया गया। अब वे 10.55 बजे गांधी के समाधि स्थल पहुंचेंगे और उनको याद करेंगे। उसके बाद सीधे वे जंतर मंतर जाएंगे जिसके बाद अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसौदिया औऱ गोपाल राय अनिश्चित कालीन आमरण अनशन पर बैठेंगे।
10 बजे। जंतर-मंतर पर अरविंद केजरीवाल भी अन्ना हजारे के साथ ही पहुंचेंगे। उनके करीबियों के मुताबिक वे मधुमेह के रोगी हैं, लिहाजा उनकी देख-रेख के लिये डॉक्टरों की टीम स्थल पर पहुंच चुकी है। केजरीवाल अनशन के दौरान दिन में एक या दो ही बार भाषण देंगे।
9:00 बजे। जंतर मंतर पर तैयारियां पूरी, लेकिन समर्थक नहीं जुट पाये हैं। अन्ना हजारे पहले 10.45 बजे महात्मा गांधी की समाधि स्थल जाएंगे औऱ वे वहां पर गांधी को याद करेंगे। उसके बाद वे सीधे जंतर-मंतर जाएंगे। हालांकि अभी भी जंतर-मंतर पर समर्थकों की कमी है। पर माना जा रहा है कि जैसे जैसे दिन चढ़ता जाएगा समर्थकों की भीड़ बढ़ती जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications