Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

लगातार चार हत्याओं से दिल्‍ली में सनसनी

Four people including woman killed in Delhi
दिल्ली (ब्यूरो)। दिल्ली में पिछले दो दिनों में चार हत्याएँ हुई है। नार्थ वेस्ट में जहां बाइक सवारों ने लूटपाट के लिए एक महिला को गोली मार दी वहीं बादमाशों ने रोहिणी में भी लूटपाट के लिए दो महिलाओं को चाकू मार दी जिसमें दोनों महिलाओं की मौत हो गई। एक महिला का शव मंगलवार को रोहिणी थाने से कुछ ही दूरी पर एक नाले से शव बरामद हुआ है। हालांकि पुलिस अभी इसकी शिनाख्त नहीं कर सकी है। महिला की उम्र करीब 50 से 55 के बीच बतायी जा रही है।

पुलिस सूत्रों ने बताया सोमवार को विजय बिहार इलाके में दो बाइ सवारों ने एक 22 युवती को गोली मार दी। हालांकि इसे छेड़छाड़ की घटना भी माना जा रहा है पर कुछ सूत्र इसे लूटपाट की घटना बताते हैं। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

वहीं सूत्रों ने बताया कि रोहिणी में सोमवार को अलग-अलग घटनाओं में दो बुजुर्ग महिलाओं की हत्या कर दी गई। दोनों ही वारदातों को करीब आधे घंटे के अंतराल पर अंजाम दिया गया है। इस सिलसिले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है।

पहली घटना सेक्टर तीन के पॉकेट जी की है, जहां घर में घुसे लुटेरों ने शांति नाम की बुजुर्ग की हत्या कर दी। घर की मालकिन शांति देवी अपने पति और नाती के साथ मौजूद थी, लेकिन लूटपाट का विरोध करने पर शांतिदेवी को चाकू मार दिया गया और उनकी अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

वहीं रोहिणी के ही पॉकेट डी में रश्मि नाम की बुजुर्ग को बदमाशों ने चाकू मार दिया, जिनकी अस्पताल में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ई ब्लॉक के बाद यही बदमाश डी ब्लॉक के एक घर में घुस गए और यहां भी घर की मालकिन रश्मिरानी को भी चाकू घोंप दिया। बदमाश यहां से जाते-जाते नकदी और जेवरात लूट ले गए।

वहीं मंगलवार को रोहिणी में ही एक थाने के पीछे से बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। हालांकि पुलिस अभी शव का शिनाख्त नहीं कर सकी है। पुलिस का कहना है कि महिला की उम्र करीब 50-55 के बीच है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+