मौसम विभाग का एक और तुक्का, 25 से होगी बारिश

मानसून के बादल घूम रहे हैं लेकिन बरस नही रहे। सावन सूखा जा रहा है। जुलाई माह समाप्त होने को है और बारिश का कहीं पता नहीं है। वैज्ञानिकों द्वारा 21-22 जुलाई को बारिश होने की घोषणा की गई थी, बादल थोड़े बहुत दिखे लेकिन वे बारिश वाले नहीं थे।
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डा. विवेकराज सिंह कहते हैं कि हवाओं की बेरुखी से 21-22 को बारिश नहीं हो सकी। उन्होंने माना मानसून की भविष्यवाणी करने में वैज्ञानक असफल रहे हैं। आईएमडी (इंडियन मेट्रोलॉजीकल डिपाटमेंट) की पूना प्रयोगशाला से अब 25 जुलाई को भारी वर्षा की भविष्यवाणी की गई है। 25 जुलाई को एनसीआर मे 85 एमएम बारिश होने की संभावना है।
वैज्ञानिक कह रहे हैं इसके बाद बारिश लगातार जारी रहेगी। उधर दिल्ली में अपेक्षित बारिश के अभाव के कारण उमस बनी हुई है। राष्ट्रीय राजधानी का न्यूनतम तामपान सामान्य से दो डिग्री अधिक 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि उत्तर प्रदेश में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश हुई और कुछ भागों में गरज के साथ बौछारें भी पड़ी। खैर जो ही हो उम्मीद करनी चाहिए इस बार धोखा नहीं होगा और 25 से बारिश होगी।












Click it and Unblock the Notifications