यूपी वालों सावधान, आपके घर में भी हो सकती है दिन दहाड़े डकैती

Robbery cases rapidly increases in Uttar Pradesh
लखनऊ। यदि आप अखिलेश यादव की सरकार में खुद को पूरी तरह महफूज़ समझ रहे हैं, तो यह आपकी सबसे बड़ी भूल है। खबर लिखने से पहले हम आपसे कहना चाहेंगे कि आप सावधान हो जाइये, आपके घर में भी दिन दहाड़े डकैती पड़ सकती है। विश्‍वास नहीं होता तो लगातार हो रहीं डकैती की इन वारदातों को गौर से पढ़ें।

लखनऊ में करीब एक दर्जन स्‍थानों पर डकैती

शुक्रवार को एक ही दिन में राजधानी लखनऊ के दर्जन भर स्थानों पर लूट करने के मामले सामने आये। मामले मामले सुर्खियों में इसलिये नहीं आये क्‍योंकि किसी की हत्‍या नहीं हुई।

कैसरबाग में लूट के बाद हत्‍या

लखनऊ के कैसरबाग स्थित कुक्‍स कंपाउंड में 18 जुलाई को बदमाशों ने दिन दहाड़े घर में घुस कर एक वृद्ध महिला की हत्‍या कर दी। वृद्धा सचिवालय के अधिकारी की मां थीं। फिलहाल लखनऊ पुलिस मामले को सुलझाने के करीब है। इस वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों ने घर से नकदी, जेवरात और यहां तक कपड़े सब उठा लूट लिये और बड़े आराम से घर से निकल गये। पढ़ें खबर विस्‍तार से

मलिहाबाद में दुकान में लूटपाट फिर हत्‍या

शनिवार को मलिहाबाद में एक दुकानदार की हत्या कर लूटपाट कर दी गई। चाकुओं से गोदकर की गयी इस निर्मम हत्या से इलाके में सनसनी फैल गयी। बुजुर्ग दुकानदार की हत्या करने के बाद बदमाशों ने दुकान में लूटपाट की और फरार हो गए। मामले की जानकारी जब पुलिस को आला अधिकारियों को हुई तो आईजी ने चौकी इंचार्ज रहीमाबाद सहित 10 पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया।

घटना विसतार से- रहीमाबाद कस्बा निवासी कैन्हया गुप्ता (65) की रहीमाबाद चौराहे के पास गुप्ता जनरल स्टोर की दुकान है। रात 1 बजे के आसपास कैन्हया गुप्ता के पास चार से पांच हथियारबंद बदमाश पहुंचे। उन लोगों ने सबसे पहले कैन्हया गुप्ता से दुकान की चाभी मांगी। कैन्हया ने जब चाभी देने से माना किया तो बदमाश बुजुर्ग कैन्हया को दुकान के पीछे बाग में घसीट ले गये। बदमाशों ने बाग में कैन्हया पर तबड़तोड़ चाकूओं से कई वार किये। गर्दन, गले और चेहरे पर चाकूओं से वार के चलते पल भर में ही दुकानदार कैन्हया की मौत हो गयी।

बदमाशों ने कैन्हया के शव को बाग में फेंक दिया और चाभी से दुकान का शटर खोल लिया। बदमाश दुकान से 10 हजार रुपये नकद और अन्य सामान उठा ले गये। सुबह करीब 6 बजे जब दुकानदार कैन्हया गुप्ता का बेटा राजाबाबू गुप्ता दुकान पहुंचा तो उसने देखा कि दुकान का शटर खुला है और पिता मौजूद नहीं हैं। उसने पहले आसपास के लोग से पिता के बारे में पूछा तो कुछ पता नहीं चल सका।

कुछ देर के बाद राजाबाबू जब दुकान के पीछे बाग पहुंचा तो उसकी नज़र खून में लथपथ पिता के शव पर पड़ी। शव के पूरे चारपाई भी पड़ी थी। पिता के शव देखते ही राजाबाबू ने शोर मचा दिया। दुकानदार की निर्मम हत्या से नाराज ग्रामीणों ने उसके शव को हरदोई-लखनऊ राजमार्ग पर रखकर प्रदर्शन प्रदर्शन किया।

आजमगढ़ में 3 की हत्‍या, फिर लूटपाट

आजमगढ जिले के कंधरापुर थाना क्षेत्र के देवखरी गांव में शनिवार को एक किसान के घर धावा बोला। विरोध करने पर डकैतों ने किसान उसके बेटे सहित तीन लोगों की हत्या कर दी। डकैत किसान के घर लाखों के जेवरात और नकदी उठा ले गये।

एसएसपी आजमगढ विजय सिंह मीणा ने बताया कि कंधरापुर क्षेत्र के देवखरी गांव में बीती रात डकैतों ने किसान कतवारु पांडेय के घर धावा बोला दिया। घर में घुसे बदमाशों को देख कतावरू पाण्डेय और उनके बेटे राजन पाण्डेय ने विरोध किया तो बदमाशों ने बाप-बेटे पर लाठी-डंडो से पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया। घर में मौजूद महिला के साथ भी डकैतों ने बदसलूकी। किसान के घर में खटपट की आहट सुनकर चालक राधेश्याम जैसे ही अपनी गाडऱी से रुका डकैतों ने उसपर भी हमला कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+