Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

प्रणब के लिए अफजल गुरु समेत 11 की दयायाचिका छोड़ जाएंगी पाटिल

Pratibha Patil leaves mercy petitions of Afzal Guru
दिल्ली (ब्यूरो)। आज देश को नया राष्ट्रपति मिल गया। कांग्रेस नेता और यूपीए के उम्मीदवार प्रणब मुखर्जी को यह सौभाग्य प्राप्त हुआ है। पर इसके साथ ही उन्हें कई चुनौतियों पर अपने को खरा उतारना होगा। चुनाव में भले ही वे पूर्व लोकसभा अध्यक्ष औऱ एनडीए उम्मीदवार पीए संगमा को हराने में कामयाब हो गए हों पर उनकी जीत तभी मानी जाएंगी पर वे राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल द्वारा छोड़े गए उन 11 दयायाचिकाओं को भी निपटा लेंगे जिसमें एक संसद पर हमले का मुख्य आरोपी अफजल गुरु की भी दया याचिका है।

सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल अपने कार्यकाल के दौरान कई दया याचिकाओं को निपटाने में कामयाब रही पर वह अफजल गुरु की दया याचिका को नहीं निपटा सकीं। इसलिए अब लोगों की नजर प्रणब पर रहेगी कि अफजल गुरु को लेकर उनकी क्या रणनीति रहती है। वैसे अफजल के अलावा प्रतिभा पाटिल ने जिन अन्य 11 याचिकों को प्रणब के लिए छोड़ा है उसमें गुरमीत सिंह (यूपी) की भी एक दया याचिका है। गुरमीत पर 17 अगस्त, 1986 को एक ही परिवार के 13 सदस्यों की हत्या का आरोप है। 28 सितंबर, 2005 उन्हें मौत की सजा सुनाई थी।

वहीं प्रणब के सामने धर्मपाल (हरियाणा) की भी एक दया याचिका है। धर्मपाल पर पांच लोगों की हत्या के लिए दोषी ठहराया गया था। उन्हें 1999 को मौत की सजा सुनाई गई थी। प्रणब को सुरेश और रामजी (यूपी) के दोनों भाईयों की भी याचिकाओं को निपटाना पड़ेगा। इन दोनों को भी पांच सदस्यों की हत्या का दोषी पाया गया। इन्हें 2 मार्च, 2011 को मौत की सजा सुनाई गई।
सूत्रों ने बताया कि प्रणब भले ही अन्य 11 दया याचिकाओं को निपटा लें पर अफजल गुरु पर वह कुछ निर्णय कर पाएं इसकी संभावना न के बराबर है। क्योंकि कुछ कांग्रेसी नेता अफजल गुरु को वोट के लिए बना रखना चाहते हैं। इसलिए संभव है कि प्रणब मुखर्जी इस दया याचिका पर संभव है कि कोई कठोर फैसला कर पाएं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+