पहले शादी करके घर चलाना सीखें, फिर देश चलाएं राहुल गांधी

First Rahul Gandhi should get married, says Chautala
जींद। कांग्रेस के तमाम नेताओं और स्‍वयं सोनिया गांधी ने जब यह कहा कि राहुल गांधी अब देश की बड़ी जिम्‍मेदारी संभाल सकते हैं। तब सभी का सीधा इशारा प्रधानमंत्री पद की ओर गया। वैसे भी प्रणब मुखर्जी और स्‍वयं मनमोहन सिंह भी कह चुके हैं कि वे राहुल को पीएम पद पर देखना चाहते हैं। इन बातों के बाद विरोधी दलों के नेता राहुल की खिल्‍ली उड़ाने में पीछे नहीं हट रहे हैं।

अब हरियाणा की बड़ी पार्टी इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला को ही ले लीजिये। उनका कहना है कि राहुल गांधी पहले शादी करके घर चलाना सीखें तब देश चलाने की सोचें। यह कहना है पिछले दिनों से राहुल को बड़ी जिम्मेदारी देने को लेकर आ रही खबरों पर यह प्रतिक्रिया चौटाला ने इनेलो कार्यालय में पत्रकारों वार्ता में दी।

सरकार पर जबरदस्ती किसानों की जमीन पर परमाणु संयंत्र लगाने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए चौटाला ने कहा कि अमेरिका वर्षो पहले परमाण संयंत्र को नकार चुकी है और जापान में भी अब दो लाख से ज्यादा लोगों ने इस पर नकारात्मक टिप्पणी की है। परमाणु रिएक्टर को ठंडा करने के लिए खूब पानी चाहिए, लेकिन यहां तो आसपास ना कोई समुंद्र है और ना ही कोई बड़ा जलस्त्रौत। प्रदेश में पीने के पानी का संकट है। राष्ट्रीय स्तर पर ही कांग्रेस ने बिजली का समाधान नहीं किया। प्रदेश में भी बनाए गए थर्मल प्लांटों में चाइनिज मशीनरी लगाई है जोकि चल ही नहीं रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार बेरोजगारी को बढ़ावा दे रही है और उद्योगों को लूटने का प्रयास कर रही है। गुडग़ांव में मारुति उद्योग में हिंसा सरकार की गलत नीतियों के कारण ही है। सरकार के दबाव में और असुरक्षा के चलते उद्योग हरियाणा से पलायन करने लगे हैं। इसको लेकर इनेलो ने राज्यपाल को पत्र भी लिखा है। तृणमूल कांग्रेस के हरियाणा में विस्तार पर उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक देश में हर किसी को अधिकार है। कोई भी नई पार्टी हरियाणा में आए उसका स्वागत है। जनता उसी का साथ देगी जो जनता के हितैषी होंगे। देश का दुर्भाग्या है कि कांग्रेस फ्लॉप हो चुके राहुल गांधी को बड़ी जिम्मेदारी देने की बात कहती है। भ्रष्टाचार के रूप में गांधी जी का अपमान करने के विरोध में इनेलो प्रदेशभर में 23 जुलाई को जिला स्तर पर विरोध प्रदर्शन करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+