अमेरिकी वीडियो गेम ने मां काली को बनाया लड़ाकू पोर्न स्टार

इससे न केवल भारत में अमेरिका की थू-थू हो रही है बल्कि भारत में अमेरिकी दूतावास के सामने प्रदर्शन की भी तैयारी चल रही है। यदि अमेरिका इस बाबत माफी नहीं मांगता तो संभव है कि अमेरिका का जोरदार विरोध किया जाएगा।
आपको बता दें कि अमेरिका ने यह पहली बार नहीं किया है इससे पहले भी आराध्य देवी के नाम पर अमेरिका की एक कंपनी ने बीयर लांच की थी। जिसका विरोध हुआ तो कंपनी ने माफी मांग ली।
आराध्य देवी को जिस गेम में पार्न स्टार के रूप में पेश किया गाय है उसका नाम 'स्मिट' है। इस गेम में मां काली के अलावा वामन और अग्नि जैसे कई हिंदू देवी-देवताओं को भी चित्रित किया गया है। यह वीडियो गेम जार्जिया मुख्यालय की ओर से बनाया गया है।
अमेरिका में भी हो रहा है विरोध
अमेरिका में भी इस गेम का खासा विरोध हो रहा है। भारतीय मूल के राजन जैद ने इस गेम पर कड़ी आपत्ति जताई है। यूनिवर्सल सोसायटी ऑफ हिंदूइज्म के अध्यक्ष राजन जैद ने कहा कि जिस देवी को हिंदू घरों और मंदिरों में पूजते हैं उसका ऐसा चित्रण हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है। उन्होंने ऑनलाइन वीडियो गेम बनाने वाले हि-रेज स्टूडियो को गेम से मा काली और अन्य देवी-देवताओं को जल्द हटाने को कहा है। उधर, कैथोलिक, यहूदी और बौद्ध भी हिंदुओं के समर्थन में उतर आए हैं।












Click it and Unblock the Notifications